World's Oldest Tiger: भारत के सबसे बुजुर्ग Tiger राजा ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसे दी नम आंखों से अंतिम विदाई- देखें वीडियो

Worlds Oldest Tiger: भारत के सबसे बुजुर्ग Tiger राजा ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसे दी नम आंखों से अंतिम विदाई- देखें वीडियो
X
भारत से सबसे लंबे वक्त तक जीवित रहने वाले बाघ राजा (Tiger Raja) का सोमवार को एसकेबी रेस्क्यू सेंटर में निधन हो गया।

भारत से सबसे लंबे वक्त तक जीवित रहने वाले बाघ राजा (Tiger Raja) का सोमवार को एसकेबी रेस्क्यू सेंटर में निधन हो गया, जो 25 साल से ज्यादा उम्र का था। अधिकारियों ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि बहुत ही दुख के साथ आप लोगों को सूचित किया जाता है कि बाघ राजा का आज सुबह 3 बजे एसकेबी रेस्क्यू सेंटर में निधन हो गया।


समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, वन विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि वह 25 साल 10 महीने की उम्र में दुनिया से चला गया। जो कि देश में सबसे लंबे वक्त तक जीवित रहने वाला था। अगस्त 2008 में 10 से ज्यादा जगहों पर चोटिल राजा को एक मगरमच्छ ने घालय कर दिया था और उसके बाद राजा को पश्चिम बंगाल के साउथ खैरबर टाइगर रेस्क्यू सेंटर लाया गया था।

अधिकारियों ने कहा कि अनुभवी पशु चिकित्सक डॉक्टर प्रलय मंडल के साथ वाइल्डलाइफ गार्ड पार्थ सार्थी सिन्हा और अन्य स्टाफ सदस्यों के साथ राजा को ठीक किया था। वह लगभग 11 साल का था जब वह साउथ खैरबरी रेस्क्यू सेंटर लगाया गया था और अब वह 15 साल तक जिंदा रहा। इसके बाद देश में राजा सबसे लंबे वक्त तक जिंदा रहने वाला टाइगर था।


राजा को अंतिम विदाई देने का वीडियो भी सामने आया है। अधिकारियों ने कहा कि हम सभी शोक में है। अलीपुरद्वारा के डीएम सुरेंद्र कुमार मीना जल्दापारा के वन निदेशालय दीपक एम और अन्य वन विभाग के अधिकारियों और जिला प्रशासन के साथ जू स्टाफ ने राजा को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।

इससे पहले जनवरी 2014 में उत्तर प्रदेश के कानपुर में चिड़ियाघर में बंद रहने वाले 26 साल के गुड्डु का निधन हो गया था, वह भी सबसे ज्यादा लंबी उम्र तक जीवित रहने वाला बाघ था।

Tags

Next Story