Indigo फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग, जानिए ये रही मुख्य वजह

इंडिगो (Indigo) के विमान का बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली से सिंगापुर (Singapore) तक 6E-1007 संचालित करने वाली indiGo A320ceo को कुआलानामू एयपोर्ट मेदान इंडोनेशिया (Indonesia) में आपातकालीन लैंडिग (Emergency Landing) कराई गई है। विमान को उड़ा रहे पायलटों को कुछ जलने की दुर्गंध आई थी। जिसके बाद पायलट ने समझदारी का परिचय देते हुए और सभी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए सबसे नजदीकी एयरपोर्ट कुआलानामू की ओर मोड़ दिया और विमान सुरक्षित उतार लिया।
विमान की जांच की गई
इंडिगो (Indigo) के विमान को कुआलानामू में उतारने के बाद एयरपोर्ट अधिकारियों के द्वारा जांच की गई। इस जांच में अधिकारियों ने सबकुछ ठीक पाया। हालांकि, यात्रियों को किसी भी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। इंडोनेशिया (Indonesia) के कुआलानामू एयरपोर्ट पर यात्रियों के रहने की व्यवस्था की गई है। इन सभी को सिंगापुर (Singapore) ले जाने के लिए एक दूसरे विमान को मंगाया गया है, ताकि सभी समय से अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सके।
IndiGo A320ceo operating 6E-1007 from Tiruchirappalli to Singapore was diverted to Kualanamu airport, Medan (Indonesia). A burning smell was noted in the cabin by the crew. The pilot followed procedures and as a precaution diverted to nearest airport, Kualanamu and the aircraft… pic.twitter.com/wpJeox3naS
— ANI (@ANI) May 10, 2023
Also Read: Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित, इंडिगो के विमान में आई तकनीकी खराबी, जानें क्या है पूरा मामला
इससे पहले भी इंडिगो विमान की कराई गई आपात लैंडिग
इससे पहले बीते माह अप्रैल में भी इस तरह की खबरे सामने आई हैं। 15 अप्रैल 2023 को दिल्ली से बागडोगरा जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में आज शनिवार को तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई थी। इसमें तकरीबन 230 यात्री सवार थे। हालांकि, विमान को सुरक्षित रूप से उतार लिया गया था।
बेंगलुरु से वाराणसी जाने वाले इंडिगो (Indigo) के विमान की इमरजेंसी लैंडिग कराई गई थी। DGCA ने बताया कि था कि इंडिगो का विमान ने बेंगलुरु से वाराणसी जाने के लिए उड़ान भरी थी। इसी दौरान सुबह करीब 6.15 बजे फ्लाइट की तेलंगाना के शमशाबाद में इमरजेंसी लैंडिग कराई गई थी। आपात लैंडिग के समय इसमे तकरीबन 137 यात्री मौजूद थे, हालांकि सभी एकदम सुरक्षित थे।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS