Indigo Flight की गुवाहाटी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिग, केंद्रीय मंत्री थे सवार

Indigo Flight की गुवाहाटी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिग, केंद्रीय मंत्री थे सवार
X
Indigo Flight: डिब्रूगढ़ (Dibrugarh) जाने वाली इंडिगो फ्लाइट (Indigo Flight) में तकनीकी खराबी आने के बाद रविवार सुबह असम के गुवाहाटी (Guwahati) में लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग ( Emergency Landing) कराई गई। इसमें केंद्रीय मंत्री भी सवार थे।

डिब्रूगढ़ (Dibrugarh) जाने वाली इंडिगो फ्लाइट (Indigo Flight) में तकनीकी खराबी आने के बाद रविवार सुबह असम के गुवाहाटी (Guwahati) में लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग (Emergency Landing) कराई गई। इसमें तकरीबन 150 लोग यात्रा कर रहे थे। फ्लाइट में सवार सभी यात्री एकदम सुरक्षित हैं। इंडिगो फ्लाइट में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली और बीजेपी (BJP) के दो विधायक भी सवार थे।

केंद्रीय मंत्री ने क्या बताया

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली (Union Minister) ने इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद कहा कि मैं भाजपा विधायक प्रशांत फुकन और तेराश गोवाला के साथ विमान में सवार था। आज मेरा दुलियाजान, तिंगखांग और तिनसुकिया में तीन सभाओं का कार्यक्रम है। अचानक से फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद उसको गुवाहाटी में लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतार लिया गया था। साथ ही, एयरपोर्ट अथॉरिटी (Airport Authority) ने भी डिब्रूगढ़ जाने वाली इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की पुष्टि की है। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने कहा कि इसकी जांच की जा रही है और लोगों को दूसरी फ्लाइट से भेजने का इंतजाम किया जा रहा है। इंडिगो फ्लाइट की इससे पहले भी कराई गई आपातकालीन लैंडिंग। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी विस्तृत रिपोर्ट...

Also Read: दुबई जा रही IndiGo Flight से टकराया पक्षी, बाल-बाल बची 160 यात्रियों की जान

इससे पहले भी हुई इमरजेंसी लैंडिंग

बीते 10 मई को भी इस तरह का मामला सामने आया था। इंडिगो (Indigo) के विमान का बड़ा हादसा होते-होते टल गया था। तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली से सिंगापुर (Singapore) तक 6E-1007 संचालित करने वाली indiGo A320ceo की कुआलानामू एयरपोर्ट मेदान इंडोनेशिया (Indonesia) में आपातकालीन लैंडिंग (Emergency Landing) कराई गई थी। विमान को उड़ा रहे पायलटों को कुछ जलने की दुर्गंध आई थी। जिसके बाद पायलट ने समझदारी का परिचय देते हुए और सभी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए सबसे नजदीकी एयरपोर्ट कुआलानामू की ओर मोड़ दिया और विमान को सुरक्षित उतार लिया।

Tags

Next Story