दुबई जा रही IndiGo Flight से टकराया पक्षी, बाल-बाल बची 160 यात्रियों की जान

मंगलुरु (Mangaluru) से दुबई (Dubai) जा रहे इंडिगो के एक विमान (Indigo Flight) से पक्षी टकरा गया। विमान में 160 से अधिक यात्री सवार थे। यह घटना मंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट (MIA) पर सुबह 8.25 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6E 1467 IXE-DXB पर हुई। जब यह घटना हुई तब फ्लाइट रनवे (Flight Runway) में ही प्रवेश कर गई थी। इसके बाद पायलट तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचित किया और विमान को वापस एप्रन पर लाया गया। विमान से पक्षी टकराने के बाद लोगों में अफरा तफरी मच गई। इसके चलते उड़ान को रद्द करना पड़ा।
यह भी पढ़ें:- Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित, इंडिगो के विमान में आई तकनीकी खराबी, जानें क्या है पूरा मामला
इस घटना के बाद सभी यात्रियों सुरक्षित उतारा गया और बेंगलुरु से आए इंडिगो के दूसरे विमान में बिठाया गया। इसके बाद उड़ान को दुबई के लिए पुनर्निर्धारित किया गया था और सुबह 11.05 बजे विमान ने फिर से उड़ान भरी। वहीं, पहले भी कई बार इस तरह की घटना सामने आ चुकी है।
जानकारी के अनुसार, विमान उड़ान भरने के लिए बिल्कुल तैयार था, इस दौरान ही पक्षी विमान के एक पंख से टकरा गया। इसके बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचित किया और उड़ान को रद्द किया गया। इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर भी अफरातफरी का माहौल बन गया। फिलहाल, तकनीशियनों द्वारा ग्राउंडेड फ्लाइट का निरीक्षण किया जा रहा है।
MIA के अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि इंडिगो की फ्लाइट टैक्सीवे से रनवे में प्रवेश करते ही एक पक्षी से टकरा गई। पायलट ने एटीसी को इसकी सूचना दी। सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया और पूरी तरह से इंजीनियरिंग निरीक्षण के लिए घोषित कर दिया गया।
इससे पहले अप्रैल में दुबई के एक विमान से पक्षी टकरा गया था। उस दौरान विमान से पक्षी टकराने के चलते एक इंजन में आग लग गई थी। यह घटना नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरने के बाद हुई। घटना के समय विमान में 150 से अधिक यात्री सवार थे। इस दौरान भी गनीमत रही कि सभी यात्रियों सुरक्षित रहे थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS