राजस्थान कैबिनेट मंत्री के बेटे पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला पर केमिकल फेंका, बीजेपी- AAP ने लगाए आरोप

राजस्थान कैबिनेट मंत्री के बेटे पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला पर केमिकल फेंका, बीजेपी- AAP ने लगाए आरोप
X
दिल्ली पुलिस को पीसीआर कॉल आई थी कि कुछ बदमाशों ने एक लड़की पर किसी तरह का केमिकल फेंका है और फरार हो गए हैं।

अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) सरकार के मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी के खिलाफ रेप (Rajasthan Rape) का मामला दर्ज है। इसी बीच साउथ दिल्ली (Delhi) में रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता पर केमिकल फेंका गया। भाजपा नेता अमित मालवीय ने इस खबर को शेयर किया है। फिलहाल, शाहीन बाग पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस को पीसीआर कॉल आई थी कि कुछ बदमाशों ने एक लड़की पर किसी तरह का केमिकल फेंका है और फरार हो गए हैं। घटना दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके की है। जहां बेटी अपनी मां के साथ घूम रही थी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और कार्रवाई शुरू कर दी।

इस बीच रविवार को ट्विटर पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि वह महिला पर हमले के लिए प्राथमिकी दर्ज करने के लिए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी करेंगी और मंत्री के बेटे को बचाने का आरोप लगाया। वहीं दूसरी तरफ भाजपा नेता अमित मालवीय ने रविवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता महेश जोशी के बेटे के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराने वाली पीड़िता पर स्याही जैसा दिखने वाला एक केमिकल फेंका गया। जोशी राजस्थान कैबिनेट में मंत्री हैं। जिसका नेतृत्व सीएम अशोक गहलोत कर रहे हैं।

अमित मालवीय ने घटना को लेकर कांग्रेस पार्टी पर सवाल उठाया और कहा कि मामला वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। बता दें कि महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी पर पिछले साल जयपुर और दिल्ली में 23 साल की एक महिला से रेप का आरोप लगा था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र में जीरो एफआईआर दर्ज की थी। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में पूछताछ की।

Tags

Next Story