अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 31 जुलाई तक रहेगी पाबंदी: DGCA

कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध को 31 जुलाई 2021 तक के लिए बढ़ा दिया है। यानी अब अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ानों पर 31 जुलाई तक पाबंदी रहेगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह प्रतिबंध उन अंतरराष्ट्रीय कार्गो उड़ानों पर लागू नहीं होंगे जिन्हें डीजीसीए ने उड़ान की इजाजत दी है। रिपोर्ट के अनुसार, जारी निर्देशों में कहा गया है कि सक्षम प्राधिकारी ने जो रूट्स पर चुने हैं उन पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की इजाजत दी जा सकती है।
कब लगा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से बीते साल 2020 में मार्च के महीने में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। हालांकि, घरेलू उड़ानें प्रतिबंध के बाद मई 2020 में फिर से शुरू कर दी गई थी। लेकिन अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंधित रही। जिसके पीछे की वजह यह है सही की दुनिया के अलग-अलग देशों में कोरोना वायरस के मामले उम्मीद से भी कहीं ज्यादा आ रहे थे।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने बीते साल मार्च के महीने से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध को कई बार बढ़ाया है। साल 2020 में कोरोना के कारण दुनिया के विभिन्न देशों में फंसे भारतीयों को स्वदेश यानी घर वापस लाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने वंदे भारत मिशन शुरू किया था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस के नए नए वेरिएंट पाए जा रहे हैं जिस वजह से अंतरराष्ट्रीय यात्रा दुनिया भर में लगभग बंद है।
देश में आज 45000 से अधिक मामले दर्ज किए गए
केंद्रीय मंत्रालय के मुताबिक भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 45,951 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,03,62,848 हो गई है। जबकि 1 दिन में 817 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देश में कोविड-19 से मरने वालों का आंकड़ा 3,98,454 हो गया है। वहीं एक दिन में 60,729 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 2,94,27,330 हो गयी है। अब देश में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 5,37,064 रह गयी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS