Women's Day: 9 साल की उम्र से ही सिंगिंग में बनाया करियर, जानें मशहूर पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट के बारे में

महिला दिवस आज हम बात कर रहे हैं मशहूर पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट की, जो इतिहास की सबसे छोटी सिंगर मानी जाती है। इन्होंने 9 साल की उम्र से ही सिंगिंग और लिखना शुरू कर दिया था। आज कई महिलाएं इनसे प्रेरणा ले चुकी हैं।
हल ही में इनकी एल्बम 'लवर' आई है। जिसका 'द मैंन' गाना बहुत चर्चा में रहा। जिसमें उन्होंने पुरुष का रूप धारण किया हुआ है। इस गाने में उन्हें पहचानना काफी मुश्किल है और उनका ये अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने में म्यूजिक इंडस्ट्री में महिलाओ के संघर्ष को दर्शाया है।
इनके जीवन से महिलाएं ये सीख ले सकती हैं कि सफलता के लिए हमेशा से ही मुश्किल रास्ते ही चुने हैं। अच्छे पलों को हमेशा याद रखें। आपके आसपास के गलत विचारों वाले लोगों को हमेशा नजरअंदाज करें। खुद को भी कमजोर ना समझें।
टेलर स्विफ्ट के फैंस सिर्फ अमेरिका में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हैं। अमेरिका के एक छोटे से शहर में जन्मी टेलर अपनी पहली म्यूजिक एल्बम से ही मशहूर हो गई थीं। उन्होंने 9 साल की उम्र में नेशनल पोएट्री कॉन्टेंट भी जीता था। साथ ही उन्हें थिएटर करने में भी मजा आता था।
टेलर के गाने लॉन्च होते हैं। चार्ट्स पे हमेशा टॉप पर आ जाते हैं और साथ ही 500 नामांकन में से 340 अवॉर्ड्स जीत चुकी हैं। इन्होंने दुनिया के बड़े से बड़े अवॉर्ड्स भी जीते हैं म्यूजिक में दिए जानें वाले ग्रेमी अवॉर्ड्स भी जीत चुकी हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS