International Yoga Day 2019 : बाबा रामदेव के साथ नादेड़ में सीएम फडणवीस ने किया योगाभ्यास

International Yoga Day 2019 : बाबा रामदेव के साथ नादेड़ में सीएम फडणवीस ने किया योगाभ्यास
X
भारत समेत पूरी दुनिया में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2019 मनाया जा रहा है। पीएम मोदी ने रांची में तो गृहमंत्री अमित शाह ने रोहतक में योगाभ्यास किया इसी कड़ी में योग गुरू बाबा रामदेव ने महाराष्ट्र के नादेड़ में सीएम फणनवीस के साथ योगाभ्यास किया।

भारत समेत पूरी दुनिया में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2019 मनाया जा रहा है। पीएम मोदी ने रांची में तो गृहमंत्री अमित शाह ने रोहतक में योगाभ्यास किया इसी कड़ी में योग गुरू बाबा रामदेव ने महाराष्ट्र के नादेड़ में सीएम फडणवीस के साथ योगाभ्यास किया।

Image Credit : Twitter

बता दें कि बाबा रामदेव की संस्था पतंजली ने आज पूरे भारत के करीब 1 लाख से अधिक गांवों में योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित करके ग्रामिणों को जागरूक किया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का यह पांचवा अवसर था इस साल का विषय क्लाइमेट एक्शन रखा गया है। बाबा रामदेव के योगाभ्यास के कार्यक्रम में कई हजार लोगों ने भाग लिया। उनके साथ योग के कई आसनों का अभ्यास किया।

Image Credit : Twitter

पूर्व पीएम नेहरू लोगों से छिपकर करते थे योग

योग गुरू बाबा रामदेव ने योग दिवस से पूर्व 19 जून को कहा था कि पूर्व प्रधान मंत्री जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी भी योग किया करते थे लेकिन वे लोगों से छिपकर योग करते थे। नेहरू व नेहरू के वंशजों ने योग को सम्मान नहीं दिया इसीलिए वे सत्ता से बेदखल कर दिए गए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो योग करते हैं उन्हें सीधा भगवान आशीर्वाद देते हैं।

Image Credit : Twitter

योग गुरू ने कहा कि पीएम मोदी ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जो आम जनता के बीच जाकर योगाभ्यास करते हैं। उन्हें जागरूक करते हैं। उन्होंने योग को अंतर्राष्ट्रीय ख्याति भी दिलाई। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा के नेताओं सांसदों व मंत्रियों की भी तारीफ किए कि वे भी आम जनता के बीच जाकर योग कर रहे हैं और जनता को जागरूक कर रहे हैं।

महाराष्ट्र में कहां कहां हुआ योगाभ्यास

मुंबई के मरीन ड्राइव स्थित समुद्र के किनारे हजारों की संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया। अभिनेत्री व योग करने में मशहूर बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी ने भई मुम्बई में बड़ी संख्या में लोगों के बीच योग किया। वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी नागपुर में योगाभ्या किया।

Image Credit : ANI



और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story