अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2019 : योग दिवस पर छत्तीसगढ़ ने रचा नया इतिहास, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ नाम दर्ज

आज 21 जून को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। देश के अलग-अलग राज्यों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं पीएम मोदी ने आज लगभग 35 हजार लोगों के साथ झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा (Dhurva) के प्रभात तारा मैदान (Prabhat Tara Field) में योग किया हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (World Yoga Day) पर नया इतिहास रचा गया है।
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में छत्तीसगढ़ का नाम दर्ज हुआ
योग दिवस के अवसर पर भारत के राज्य (Chhattisgarh) में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (World Yoga Day) पर नया इतिहास रचा गया है। योग के जरिए आज गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ( Guinness Book of World Records) में छत्तीसगढ़ का नाम दर्ज हुआ है।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बीटीआई ग्राउंड में योग दिवस के कार्यक्रम का आयोजिन किया गया। योग के जरिए 60 लाख लोगों ने गोल्डन गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। योग के दौरान मैदान में मौजूद लोग वीरभद्रास-1 की मुद्रा में 3 मिनट तक खड़े रहे। मजेदार बात यह रही कि सभी पार्टिसिपेट को प्रोविजनल सर्टिफिकेट भी दिया गया है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि लोग तनाव के साथ-साथ कई रोगों को दूर करता है। दुनिया में भारत द्वारा ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत की गई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS