International Yoga Day 2019 : पीएम मोदी ने सिखाया ताड़ासन, जानें ताड़ासन के लाभ

International Yoga Day 2019 : पीएम मोदी ने सिखाया ताड़ासन, जानें ताड़ासन के लाभ
X
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019 (Antarrashtriye Yoga Diwas 2019) में 21 जून (21 June), शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस वीडियो में पीएम मोदी ताड़ासन (PM Modi Yoga Tadasan Video) करते हुए नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा, 21 जून को #YogaDay2019 मनाया जाएगा। मैं योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए आप सभी का आह्वान करता हूं। योग के अनन्य फायदे हैं। इस वीडियो में आप ताड़ासन करने का तरीका देख सकते हैं।

International Yoga Day 2019 : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019 से पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगासन करते हुए अपना एक एनिमेटिड वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019 (Antarrashtriye Yoga Diwas 2019) में 21 जून (21 June), शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस वीडियो में पीएम मोदी ताड़ासन (PM Modi Yoga Tdasan Video) करते हुए नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा, 21 जून को #YogaDay2019 मनाया जाएगा। मैं योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए आप सभी का आह्वान करता हूं। योग के अनन्य फायदे हैं। इस वीडियो में आप ताड़ासन करने का तरीका देख सकते हैं।


मोदी सरकार ने इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2019 (International Yoga Day) पर राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित करने के लिए दिल्ली, शिमला, मैसूर, अहमदाबाद और रांची को चुना है। प्रधानमंत्री पद की दूसरी बार शपथ लेने के बाद नरेंद्र मोदी का यह पहला सबसे बड़ा सामाजिक ईवेंट होगा। बता दें कि 2014 में पूर्ण बहुमत प्राप्त करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा योग को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। पीएम मोदी अक्सर अलग-अलग योगासन करते हुए अपने कई वीडियो ट्वीट करते रहे हैं।


ताड़ासन- विधि

ताड़ासन (Mountain Pose)को दिन में किसी भी समय किया जा सकता है लेकिन ताड़ासन (Tadasana) को खाली पेट करें या फिर भोजन करने के बाद ही करना चाहते हैं तो इस आसन को करने से करीब चार से छह घंटे पहले भोजन कर लें। फर्श पर एकदम सीधे खड़े हो जाएं और दोनों पैरों के बीच थोड़ी दूरी बनाए रखें। इसके बाद अपने हाथों को शरीर से छूते हुए (body touch) बिल्कुल खुला लटकाये रखें।

हाथों में किसी तरह का तनाव न हो और ना ही आपकी मुट्ठी बंद हो अब सांस लेते हुए अपने दोनों भुजाओं को ऊपर उठाएं और हाथों की उंगलियों को एक दूसरे से इंटरलॉक कर लें।इसके बाद अपनी एड़ियों (heels) को उठाएं और पैर की उंगलियों के सहारे खड़े हो जाएं।

अब पैरों से लेकर उंगलियों (toes) और शरीर में खिंचाव को महसूस करें। सांस लेते हुए इस मुद्रा में कुछ देर तक बने रहें। अब सांस को छोड़ते हुए विश्राम की मुद्रा में आ जाएं। इस योग मुद्रा को कम से कम 10 बार दोहराएं। जरूर फर्क दिखेगा।


ताड़ासन के लाभ

ताड़ासन करने से व्यक्ति की लंबाई बढ़ती है। कम उम्र के बच्चों की लंबाई बढ़ाने के लिए भी उन्हें यह आसन करने की सलाह दी जाती है।

ताड़ासन करने से महिलाओं में मासिक धर्म (menstrual cycle) में अनियमितता की समस्या दूर हो जाती है।

ताड़ासन करने से शरीर को टोन (tone) करने में मदद मिलती है।

ताड़ासन करने से शरीर के टखने, घुटने, जांघे, भुजाएं एवं पैरों में बहुत मजबूती आती है।

ताड़ासन करने से पाचन शक्ति मजबूत होती है।

ताड़ासन करने से से सबसे बड़ा फायदा आपको कब्ज की समस्या को दूर करने में मिलेगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story