International Yoga Day 2019 Slogans : योग दिवस पर इन 10 हिंदी स्लोगन्स से अपनों को करें योग के लिए जागरुक

International Yoga Day 2019 : 21 जून को पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस २०१९ (International Yoga Day 2019) मनाएगा। इस दौरान पीएम मोदी (PM Modi) झारखंड के रांची (Ranchi Yoga Day) में हजारों लोगों के साथ हर साल की भांति इस साल भी योग दिवस (Yoga day 2019) मनाएंगे। आज पूरा विश्व हमारी भारतीय आध्यात्मिक विद्या योग को अपना लिया है लेकिन हमारे ही देश में अभी योग के प्रति लोगों में जागरूकता की कमी है। इसीलिए हम लाएं हैं कुछ बेहतरीन स्लोगन (Top 10 Yoga Day Slogans) जिसके जरिए योग के प्रति लोगों में जागरुकता लाई जा सकती है। तो इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Day of Yoga 2019) पर आप भी अपने सगे-संबंधियों और दोस्तों को ह्वाट्सएप्प (Whatsapp Status), फेसबुक (Facebook) के जरिए इन स्लोगनों को भेजकर उन्हें योग के प्रति जागरूक (Awareness of Yoga) कर सकते हैं।
योग दिवस पर टॉप 10 स्लोगन्स (Top 10 Slogans on Yoga)
1. जन-जन में जगाओ योग की ललक, जिससे बदले देशभर में स्वास्थ्य की झलक।
2. योग डालता है शरीर में नये प्राण, इसे अपनाकर करों नवयुग का निर्माण।
3. आओ मिलकर करें योग का प्रचार-प्रसार, इसके किर्ती द्वारा मिलेगी सबको खुशियां अपार।
4. योग को जीवन में बनाओ अनिवार्य, इसे करने के बाद ही करो सारे कार्य।
5. योग है स्वास्थ्य के लिए क्रांति, नियमित योग से जीवन मे हो सुख शांति।
6. स्वस्थ जीवन जीना जिंदगी की जमा पूंजी, योग करना रोगमुक्त जीवन की कुंजी।
7. जन-जन का बस यही है नारा, रोग मुक्त हो जीवन हमारा।
8. आज वही है सबसे ज्यादा हिट, जो योग अपनाकर बने है फिट।
9. नहीं होती है उनको बीमारी, जो योग करने की करते समझदारी।
10. सुबह-शाम अब करिए योग, नहीं निकट आएगा कोई रोग।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS