International Yoga Day 2019 : भारत में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए चुना गया यह स्थान

International Yoga Day 2019/ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2019 : साल 2019 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) 21 जून को पूरी दुनिया (All World) में मनाया जाएगा। यह दिवस मानव शरीर (Human Body) के आंतरिक और बाहरी कल्याण के लिए समर्पित है। इस अवसर पर दुनिया भर के लोग ग्रुप एक साथ योग का अभ्यास करते हैं। इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के साथ लगभग 50,000 लोग योग करेंगे। इस साल पांचवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (Fifth International Yoga Day) 21 जून (June 21) को दुनिया भर में मनाया जाएगा।
भारत में कहां होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम?
साल 2019 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) का मुख्य कार्यक्रम झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची (Capital Ranchi) के धुर्वा (Dhurva) के प्रभात तारा मैदान (Prabhat Tara Field) में आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) 20 जून (20 June) की रात को योग दिवस (Yoga Day) में शामिल होने के लिए नई दिल्ली (New Delhi) से विशेष विमान से रांची (Ranchi) पहुंचेंगे। 21 जून को रांची के धुर्वा के प्रभात तारा मैदान में योग करेंगे। पीएम मोदी के साथ इस मैदान में लगभग 50,000 लोग योग करेंगे।
योग दिवस में शामिल होने के लिए पीएम मोदी 20 जून को होंगे रवाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm Modi) 21 को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) में शामिल होने के लिए 20 जून की रात को नई दिल्ली से विशेष विमान से रांची पहुंचेंगे और राजभवन (Raj Bhawan) में ठहरेंगे। सुबह तड़के प्रभात तारा मैदान (Prabhat Tara Maidan)में लोगों के साथ योग करेंगे। योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुबह तड़के तीन बजे से प्रवेश होगा, और वीआईपी (VIP) प्रवेश सुबह 6 बजे से शुरू होगा।
सीएम रघुवर दास ने मुख्य कार्यक्रम स्थल का दौरा किया
झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री रघुवर दास (Cm Raghubar Das) ने प्रभात तारा मैदान में आयोजित होने वाले योग दिवस के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। सीएम ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट करते हुए लिखा कि 'करें योग, रहें निरोग'।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2019 का थीम
इस साल 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2019 का थीम (Theme) 'क्लाइमेट एक्शन' (Climate Action) है। यूएन (UN) ने भी स्वीकार किया है कि योग की लोकप्रियता दुनिया भर (Worlds) में बढ़ रही है।
भारत में यहां हुआ 2018 में योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम
भारत में साल 2018 में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2018 (International Yoga Day 2018) का कार्यक्रम देवभूमि उत्तराखंड (Devabhoomi Uttarakhand) की राजधानी देहरादून (Dehradun) में हुआ था। पीएम मोदी के साथ लगभग 55 हजार लोगों ने योग किया था। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2018 (International Yoga Day 2018) का थीम (Theme) है 'शांति के लिए योग' (Shanti ke Liye Yoga) रहा था।
योग दिवस 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है?
कई लोगों के मन में एक बात जरूर चलती है कि योग दिवस 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है? लेकिन इसकी वजह भी खास है। बताया गया है कि 21 जून का दिन उत्तरी गोलार्द्ध (Northern Hemisphere) का सबसे लंबा दिन (Long Day) है, जिसे ग्रीष्म संक्रांति (Summer Solstice) भी कह सकते हैं। अगर इस दिन को भारतीय संस्कृति (Indian Culture) के दृष्टिकोण से देखा जाए तो, ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन (Sun Southward) हो जाता है और सूर्य के दक्षिणायन का समय आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने में बहुत लाभकारी माना जाता है। इसी वजह से 21 जून का दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए निर्धारित किया गया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS