International Yoga Day: इंडियन Army से लेकर केंद्रीय मंत्रियों ने किया योग, दिए ये संदेश

International Yoga Day: विश्व योग दिवस (International Yoga Day) के अवसर पर भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में कार्यक्रम के आयोजन किए गए हैं। इस क्रम में लोगों को योग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वहीं, आज भारत के कई दिग्गज नेता भी योग करते दिख रहे हैं। योग को लेकर सियाचिन से समुद्र तक क्रेज देखा जा रहा है। वसुधैव कुटुम्बकम के थीम पर दिल्ली से न्यूयॉर्क तक योग को लेकर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
केंद्रीय खेल मंत्री ने किया योग
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में योग किया है। इस दौरन अनुराग ठाकुर के साथ सैकड़ों अन्य लोग भी योग करते दिखे। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि हम पूरे विश्व को एक परिवार के रूप में लेकर चल रहे हैं। कुछ लोगों को लगता है कि वे इस देश से अलग हैं, लेकिन यह उनकी मानसिकता है।
#WATCH हिमाचल प्रदेश: केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हमीरपुर में योग किया।#InternationalDayofYoga2023 pic.twitter.com/fKmohS1zBz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2023
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया योग
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर INS विक्रांत पर योग किया है।
#WATCH रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर INS विक्रांत पर योग दिया। #9thInternationalYogaDay pic.twitter.com/Yqqy4kDuv7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2023
यूपी के CM योगी ने गोरखपुर में योग किया
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने भी गोरखपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लिया और योग किया है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी उत्तर प्रदेश के नोएडा में योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया और योग किया है।
#WATCH | UP: Union Minister Smriti Irani performs Yoga in Noida, to mark the #9thInternationalYogaDay. pic.twitter.com/VaxWcs0TGA
— ANI (@ANI) June 21, 2023
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई में किया योग
बता दें कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने भी मुंबई में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और योग किया है। वहीं, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी ओडिशा के बालासोर में योग किया है।
#WATCH | Odisha: Railways Minister Ashwini Vaishnaw performs Yoga in Balasore to mark the #9thInternationalYogaDay. pic.twitter.com/HOwK5BDcWe
— ANI (@ANI) June 21, 2023
असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने किया योग
बता दें कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर धुबरी में योग किया है। इसके अलावा सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने भी आज योग किया है। इसके अलावा आज भारतीय सेनाओं ने भी सिक्किम, राजस्थान और लद्दाख में योग किया है।
Indian Army personnel perform Yoga in Sikkim to mark the #9thInternationalYogaDay. pic.twitter.com/k2D2AnLRvu
— ANI (@ANI) June 21, 2023
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने किया योग
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने भी योग दिवस के अवसर पर मुंबई में योग किया है। वहीं, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में योग किया है।
#WATCH | Madhya Pradesh: Vice-President, Jagdeep Dhankhar and CM Shivraj Singh Chouhan perform Yoga in Jabalpur to mark the #9thInternationalYogaDay.
— ANI (@ANI) June 21, 2023
(Drone Visuals from Jabalpur) pic.twitter.com/B3IJA3XRsv
भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने किया योग
भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने हरियाणा स्थित गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में योग किया है। वहीं, भारत के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने दिल्ली में योग किया है।
#WATCH | Former President of India Ram Nath Kovind performs Yoga in Delhi to mark the #9thInternationalYogaDay. pic.twitter.com/U23mJfblas
— ANI (@ANI) June 21, 2023
ये भी पढ़ें...International Yoga Day: आज पूरी दुनिया मनाएगी योग दिवस, जानें इन विश्व प्रसिद्ध योग गुरुओं के बारे में
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS