अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच भारत दौरे पर ईरान के विदेश मंत्री, सुषमा स्वराज से की मुलाकात

अमेरिका से लगातार बढ़ रहे तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद जरीफ इन दिनों भारत के दो दिवसीय दौरे पर हैं। मंगलवार को उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की। सोमवार की देर रात वह नई दिल्ली पहुंचे।
Iran's Foreign Minister Mohammad Javad Zarif meets External Affairs Minister Sushma Swaraj in Delhi. pic.twitter.com/58qAmccXiH
— ANI (@ANI) May 14, 2019
बता दें कि तीन सप्ताह पहले अमेरिका ने ईरान के जरिए होने वाले अंतर्राष्ट्रीय तेल कारोबार पर प्रतिबंध लगा दिया था। अमेरिका ने इस मामले में अब तक छूट पा रहे देशों को भी चेतावनी दी थी कि ईरान से तेल का आयात बंद कर दे। इसमें भारत भी शामिल था। चीन के बाद भारत ईरान से सबसे बड़ा तेल आयातक देश है। ऐसे में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की यह मुलाकात अहम मानी जा रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS