Irrfan Khan Death : जब एक बार शाहरुख खान से भिड़ गए थे इरफान खान, स्टार्स के बीच कर दी थी बोलती बंद

Irrfan Khan Death : बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। आज पूरा बॉलीवुड शोक में है। उनके निधन के दौरान उनके जीवन से जुड़े कई किस्से सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे हैं। इसी बीच इरफान खान और बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बीच का एक वीडियो शेयर हो रहा है। जिसमें इरफान खान शाहरुख खान से बॉलीवुड दिग्गजों के आमने भिड़ गए। यह वीडियो फिल्म फेयर अवार्ड शो का है। जब किसी एक बात के सवाल पर इरफान खान भड़क गए और उन्होंने शाहरुख खान को टक्कर दी थी।
एक बार जब 2015 में फिल्मफेयर अवार्ड शो के दौरान स्टेज पर शाहरुख खान एंकरिंग कर रहे थे। उस वक्त भीड़ में बैठे इरफान खान ने शाहरुख पर एक एक कर कर सवाल दागे थे। जिनका जवाब शाहरुख नहीं दे पाए थे। देखिए ये वीडियो....
इरफान खान के निधन पर शाहरुख खान ने ट्वीट कर लिखा मेरे दोस्त, प्रेरणा और हमारे समय के सबसे महान अभिनेता। अल्लाह आपकी आत्मा को शांति दे। इरफान भाई आपको उतना ही याद करेंगे, जितना इस तथ्य को संजोना है कि आप हमारे जीवन का हिस्सा थे। पैमाना कहे है कोई, मैखाना कहे है दुनिया तेरी आंखों को भी, क्या क्या ना कहे है...लव यू।।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS