Irrfan khan last Speech : इरफान खान की लास्ट ऑडियो क्लिप, ये बोलकर गए इरफान, सुनकर रोना आ जाएगा

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का 53 वर्ष की उम्र में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में बुधवार को निधन हो गया। जिसके बाद पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ रही है। इरफान खान के निधन के बाद तमाम बॉलीवुड स्टार से लेकर डायरेक्टर प्रोड्यूसर ने उनके निधन पर शोक जताया है। तो वहीं राजनीतिक हस्तियों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
इरफान खान ने बीमारी के समय जब वह फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग पूरी की थी। उसके बाद उन्होंने फिल्म के प्रमोशन नहीं कर पाए थे। इस दौरान उन्होंने एक ऑडियो मैसेज देकर प्रमोशन किया था। जो उनका आखिरी मैसेज उनके फैंस के लिए था। उन्होंने अपने फैंस के लिए ऑडियो मैसेज जारी किया था जिसमें उन्होंने एक बड़ा संदेश देते हुए कहा था।
नमस्कार मैं इरफान खान... सर में जब जिंदगी आपके हाथ में नींबू थमा देती है न तो शिकंजी बनाना बहुत मुश्किल हो जाता है। इन हालातों में नींबू की शिकंजी बना भी पाते हैं या नहीं, ये आप पर निर्भर करता है। बता दें कि इरफान खान बीती शाम मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान कैंसर की वजह से उनका निधन हो गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS