ISRO Chandrayaan 2 Mission: चंद्रयान-2 कल होगा लॉन्च, जानें मिशन से जुड़ी मुख्य बातें

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अपने मून मिशन चंद्रयान-2 को 15 जुलाई सुबह तड़के 2.51 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन सेंटर के दूसरे लॉन्च पैड लॉन्च करेगा। इसे भारत के सबसे ताकतवर जीएसएलवी मार्क-III रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च होने के बाद यह 6 और 7 सितंबर यानी करीब 55 दिन में चांद की सतह पर उतरेगा।
दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-2 का लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान उतरेंगे। वहीं, ऑर्बिटर चंद्रमा के चारों तरफ चक्कर लगाते हुए विक्रम और प्रज्ञान से मिलने वाले डाटा को पृथ्वी पर स्थित इसरो केंद्र को भेजेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्रोजेक्ट की लागत 1000 करोड़ है। अगर मिशन सफल हुआ तो अमेरिका, रूस, चीन के बाद भारत चांद पर रोवर उतारने वाला चौथा देश बन जाएगा। जानिए चंद्रयान-2 से जुड़ी कुछ मुख्य बातें...
चंद्रयान-2 मिशन से जुड़ी मुख्य बातें -
- 15 जुलाई को तड़के 2.51 बजे होगी चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग कि जाएगी, भारत का यह दूसरा चंद्र मिशन है।
- चंद्रमा की सतह पर पहली बार लैंडर, रोवर भारत उतारेगा।
- चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव आज तक कोई नहीं पहुंचा है, इसकी सतह पर यान जाएगा।
- 6 सितंबर 2019 को चांद के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंडिंग होगी।
- चंद्रयान-2 को वैज्ञानिकों ने 11 साल में तैयार किया है।
- लैंडर का नाम इसरो संस्थापक विक्रम साराभाई रखा गया है।
- 27 किलो के रोबोट पर मिशन की पूरी जिम्मेदारी है।
- जानकारी ज़मीन तक आने में लगेंगे करीब 15 मिनट का समय लगेगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS