ISRO Sun Mission: सूर्य की ओर आदित्य एल-1 की एक और छलांग, जानें कैसे तय करेगा पूरा सफर

ISRO Sun Mission: इसरो ने भारत के पहला सूर्य मिशन (Sun Mission) आदित्य एल-1 को सफलतापूर्वक लाॉन्च कर दिया गया है। आदित्य एल-1 (Aditya L-1) को 2 सितंबर दोपहर 11 बजकर 50 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरीकोटा में सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था। आज यह मिशन अगले चरण में प्रवेश कर गया है। आज सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर स्पेस एजेंसी इसरो ने आदित्य L1 को अगली कक्षा में भेजने के लिए फायर कर दिया है। आदित्य एल-1 की ऑर्बिट को बढ़ाने के लिए स्पेसक्राफ्ट के इंजन को फायर करने की प्रक्रिया सफल रही है। फिलहाल आदित्य 235 x 19500 Km की कक्षा में है।
ऐसे तय करेगा आदित्य L1 अपना सफर
इसरो ने आदित्य एल-1 को PSLV रॉकेट से लॉन्च किया है। इसे 235 x 19500 Km की पृथ्वी की कक्षा में छोड़ा गया। यह लॉन्च के अगले 16 दिनों तक पृथ्वी की कक्षा में रहेगा। इसरो आदित्य को 5 बार थ्रस्टर फायर कर इसका ऑर्बिट बढ़ाएगा। इसके बाद आदित्य के थ्रस्टर फायर होंगे और ये L1 पॉइंट की तरफ निकल जाएगा। लॉन्च से 110 दिनों के सफर तय करने के बाद आदित्य ऑब्जरवेटरी इस पॉइंट के पास पहुंच जाएगा। वहीं, थ्रस्टर फायरिंग के जरिए आदित्य को L1 पॉइंट के ऑर्बिट में डाल दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें...Aditya L1 Mission Live: आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ भरी उड़ान, 15 लाख किमी दूरी करेगा तय
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS