Aditya-L1 को लेकर इसरो का बड़ा अपडेट, जानें 16 सेकंड के लिए क्यों रुका था अंतरिक्ष यान

Aditya-L1 को लेकर इसरो का बड़ा अपडेट, जानें 16 सेकंड के लिए क्यों रुका था अंतरिक्ष यान
X
इसरो ने आज आदित्य-एल1 मिशन (Aditya-L1 Mission) अंतरिक्ष यान को लेकर अच्छी जानकारी दी है। इसरो ने कहा कि यान पूरी तरह से ठीक है और वह अच्छे से काम कर रहा है। वह लगातार अपने लक्ष्य यानी सूर्य की ओर अग्रसर है।

Aditya-L1 Mission: आदित्य-एल1 मिशन अंतरिक्ष यान को लेकर इसरो ने नई जानकारी दी है। आज रविवार को इसरो (ISRO) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (X) पर जानकारी देते हुए कहा कि आदित्य-एल1 मिशन (Aditya-L1 Mission) अंतरिक्ष यान पूरी तरह से ठीक है और वह अच्छे से काम कर रहा है। वह लगातार अपने लक्ष्य यानी की सूर्य की ओर अग्रसर है। हालांकि 6 अक्टूबर को लगभग 16 सेकंड के लिए इसमें कुछ सुधार किया गया था, जिसका मूलरुप से प्रवाधान किया गया था। इस सुधार को Trajectory Correction Maneuvre यानी (TCM) कहा जाता है।

इसरों ने अपने बयान में आगे लिखा है कि 19 सितंबर को किए गए ट्रांस-लैग्रेंजियन प्वाइंट 1 इंसर्शन (TL1I) पैंतरेबाज़ी को ट्रैक करने के बाद मूल्यांकन किए गए प्रक्षेप पथ को सही करने के लिए इसकी आवश्यकता थी। इसरो ने आगे कहा कि टीसीएम यह सुनिश्चित करता है कि अंतरिक्ष यान एल1 के आसपास हेलो कक्षा सम्मिलन की ओर अपने इच्छित पथ पर है। जैसे-जैसे आदित्य-एल1 आगे बढ़ता रहेगा, मैग्नेटोमीटर कुछ दिनों के भीतर फिर से चालू हो जाएगा।

2 सितंबर को किया गया था लॉन्च

आपको बता दें कि इसरो ने भारत के पहले अंतरिक्ष मिशन आदित्य एल-1 को सूरज की स्टडी के लिए भेजा है। पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर एल-1 बिन्दु की परिक्रमा करेगा। जानकारी के मुताबिक आदित्य एल-1 ने अब तक 10 लाख किलो मीटर से ज्यादा की दूरी तय कर ली है। अंतरिक्षयान बीते 30 सितंबर को पृथ्वी के प्रभाव से बाहर निकल चुका है। आदित्य एल-1 को पिछले महीने 2 सितंबर लॉन्च किया गया था, जिसके बाद यान लगातार अपने पथ पर गतिमान है। बता दें कि यान का यह क्रूज फेज जनवरी 2024 के पहले हफ्ते तक यान के एल-1 कक्षा में पहुंचने पर पूरा होगा।

ये भी पढ़ें:- Rajasthan Elections: जातिगत जनगणना पर गहलोत के मंत्री ने दी प्रतिक्रिया, बोले- जाति के नाम पर टकराव और भेदभाव...

Tags

Next Story