Chandrayaan 2: इसरो को मिली एक और सफलता, विक्रम लैंडर से अलग हुआ चंद्रयान दो

इसरो को चंद्रयान मिशन में एक और सफलता मिल गई है। चंद्रमा की पांचवी कक्षा में पहुंचने के बाद चंद्रयान-2 के मॉड्यूल से लैंडर विक्रम अलग हो गया है। चंद्रयान दो से विक्रम लैंडर दोपहर 1.15 मिनट पर अलग हुआ है। चंद्रयान दो को मिली एक और सफलता के बाद विक्रम लैंडर के अलग होने की सूचना खुद इसरो ने दी है। इसको लेकर इसरो की तरफ से ट्विट किया गया है।
#ISRO
— ISRO (@isro) September 2, 2019
Vikram Lander Successfully separates from #Chandrayaan2 Orbiter today (September 02, 2019) at 1315 hrs IST.
For details please visit https://t.co/mSgp79R8YP pic.twitter.com/jP7kIwuZxH
आगामी तीन दिन बेहद महत्वपूर्ण
चंद्रयान 2 के लिए आगामी तीन दिन बेहद महत्वपूर्ण हैं। इसरो के मुताबिक चंद्रयान दो चंद्रमा से करीब 119 से 127 किमी के बीच में है। विक्रम लैंडर से अलग होने के बाद चंद्रयान दो कक्षा को छोटी करेगा। 1 सितंबर से लेकर 3 सितंबर तक यह चंद्रमा के 35-40 किमी के बीच पहुंच जाएगा। इसके बाद इसरो के वैज्ञानिक इसकी जांच करेंगे की ठीक से कार्य कर रहा है या नहीं। ऐसे में इसे चंद सेकेंड के लिए उल्टी दिशा में घुमाया जाएगा। तीन सेकेंड उल्टी दिशा में चलने के बाद फिर से सीधी दिशा में चक्कर काटने लग जाएगा।
चार सितंबर को अगली कक्षा में जाएगा
चंद्रयान दो ने पांचवी कक्षा में प्रवेश 31 अगस्त को किया है। जिसके बाद छठवीं और अंतिम कक्षा में 4 सितंबर को प्रवेश करेगा। इसके बाद तीन दिन तक चक्कर काटने के बाद 7 सितंबर को चंद्रमा पर लैंड करेगा। लैंड करने के करीब चार घंटे बाद रोवर प्रज्ञान चंद्रमा की सतह पर घूमेगा। 14 दिन तक रोवर प्रज्ञान सतह पर घूमेगा। इस दौरान करीब 500 किमी की दूरी तय करेगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS