ISRO OneWeb Launch: इसरो फिर रचने जा रहा इतिहास, दिवाली पर लॉन्च करेगा एकसाथ वनवेब के 36 Satellites

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो (ISRO) ने रॉकेट जीएसएलवी एमके3 (GSLV MK3) को लेकर एक बड़ा ऐलान कर दिया है। 4 साल बाद दिवाली के मौके पर इसरो एक बड़ा मिशन लॉन्च करने जा रहा है। ISRO इस बार सबसे भारी रॉकेट को लॉन्च करने जा रहा है। इसरो 23 अक्टूबर को सुबह 7 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से सैटेलाइट संचार कंपनी वनवेब के जरिए 36 सैटेलाइट को लॉन्च करेगा।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एलवीएम3 - एम2/वनवेब इंडिया 1 मिशन 23 अक्टूबर 2022 को 7 बजे लॉन्च होगा। इसरो के बेंगलुरु स्थित हेडक्वार्टर से इसको लॉन्च किया जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) दिवाली से एक दिन पहले अपना सबसे भारी रॉकेट लॉन्च करने जा रहा है। इस रॉकेट से ब्रिटेन की स्टार्टअप कंपनी वनवेब के सैटेलाइट को छोड़ा जा रहा है। ये सैटेलाइट अंतरिक्ष से दुनिया को इंटरनेट देगा।
#ISRO to launch 36 satellites of UK's global communications network #OneWeb on 23rd October.
— All India Radio News (@airnewsalerts) October 15, 2022
NSIL signed two launch service contracts with OneWeb for launching firm's LEO (low Earth orbit) broadband communication satellites onboard #GSLV-Mk3. pic.twitter.com/kCCp7S7Lm4
बता दें कि ब्रिटेन के वनवेब कंपनी भारत में एयरटेल के साथ काम कर रही है और भारती एंटरप्राइज कंपनी का शेयर भी है। इसरो ने रॉकेट का नाम लॉन्च व्हीकल मार्क-3 है। जिसे पहले जियोसिंक्रोनस लॉन्च व्हीकल मार्क-3 के नाम से जाना जाता था। इस रॉकेट में वनवेब के 36 सैटेलाइट को छोड़ जाएगा। इसरो ने इस पूरे मिशन का नाम LVM3-M2/OneWeb India-1 Mission रखा है।
इस मिशन की लॉन्चिंग से पहले इसरो के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि रॉकेट का क्रायो स्टेज, इक्विपमेंट बे असेंबली का काम पूरा हो चुका है। सैटेलाइट को रॉकेट के ऊपरी हिस्से में रखा गया है। अंतिम जांच चल रही है। एलवीएम3 रॉकेट के रूप में ड्रोन फोटोग्राफी को लॉन्चपैड तक ले जाया जाता है। शानदार स्पेसपोर्ट का सपोर्ट भी करता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS