Chandrayaan-2 ने चंद्रमा की कक्षा में किया एक साल पूरा, सभी उपकरण ठीक से कर रहे काम

चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) ने अंतरिक्ष में चंद्रमा की कक्षा में एक साल पूरा कर लिया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने कहा कि भारत के दूसरे चंद्र अभियान यानी चंद्रयान-2 ने बीते गुरुवार को चंद्रमा की कक्षा में चारों तरफ परिक्रमा करते हुए एक साल पूरा कर लिया है। इसरो ने बताया कि चंद्रयान 2 के और सभी उपकरण वर्तमान में सही तरह काम कर रहे हैं।
चंद्रयान-2 में 7 साल तक के लिये पर्याप्त ईंधन
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने यह भी बताया कि चंद्रयान-2 के संचालन के लिये 7 साल तक के लिए पर्याप्त ईंधन है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि 22 जुलाई 2019 में चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण किया गया था। 20 अगस्त 2019 यानी आज से 1 साल पहले chandrayaan-2 ने चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने कहा कि उतरने का प्रयास 'रोवर ले जाने वाले लैंडर का' सक्सेस नहीं हो पाया था। वहीं, 8 वैज्ञानिक उपकरणों से सुसज्जित अंतरिक्षयान ने सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था। अंतरिक्षयान ने चंद्रमा की कक्षा में लगभग 4 हजार 400 परिक्रमा पूरी की हैं। अंतरिक्षयान के सभी उपकरण ठीक से काम कर रहे हैं। इसरो ने बयान जारी कर कहा कि अंतरिक्षयान बिल्कुल ठीक था और इसकी उप प्रणालियों का प्रदर्शन सामान्य है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS