Aditya-L1 Mission: सूर्य का अध्ययन करने के लिए आदित्य-L1 मिशन 2 सितंबर को होगा लॉन्च, ISRO ने किया ऐलान

Aditya-L1 Mission: सूर्य का अध्ययन करने के लिए आदित्य-L1 मिशन 2 सितंबर को होगा लॉन्च, ISRO ने किया ऐलान
X
Aditya-L1 Mission: इसरो ने सूर्य का अध्ययन करने वाले आदित्य-L1 मिशन के लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। इसरो 2 सितंबर को श्रीहरिकोटा से इस मिशन को लॉन्च करेगा।

Aditya-L1 Mission: इसरो ने सूर्य का अध्ययन करने वाले मिशन को लेकर बड़ा ऐलान किया है। इसरो ने आज सोमवार को घोषणा की कि आदित्य-L1 मिशन 2 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसको श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा।

इसरो ने इस संबंध जानकारी देते हुए बताया कि सूर्य का अध्ययन करने वाली पहली अंतरिक्ष-आधारित भारतीय वेधशाला आदित्य-L1 का लॉन्च दो सितंबर को किया जाएगा। इसरो भारत का आदित्य एल1 अभियान सूर्य की अदृश्य किरणों और सौर विस्फोट से निकली ऊर्जा के रहस्य सुलझाएगा।

आदित्य-एल1 मिशन को इसरो के पीएसएलवी एक्सएल रॉकेट द्वारा सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र एसएचएआर, श्रीहरिकोटा से सुबह 11.50 बजे लॉन्च किया जाएगा। शुरुआत में अंतरिक्ष यान को निम्न पृथ्वी कक्षा में रखा जाएगा। इसके बाद, कक्षा को अधिक अण्डाकार बनाया जाएगा और बाद में अंतरिक्ष यान को ऑनबोर्ड प्रणोदन का उपयोग करके लैग्रेंज बिंदु (एल1) की ओर आगे बढ़ाया जाएगा।

जैसे ही अंतरिक्ष यान L1 की ओर यात्रा करेगा, यह पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र (SOI) से बाहर निकल जाएगा। एसओआई से बाहर निकलने के बाद, क्रूज चरण शुरू हो जाएगा और बाद में अंतरिक्ष यान को एल1 के चारों ओर एक बड़ी प्रभामंडल कक्षा में स्थापित किया जाएगा। लॉन्च से एल1 तक की कुल यात्रा में आदित्य-एल1 को लगभग चार महीने लगेंगे।

यह भी पढ़ें:- Mission Aditya L-1: चांद से दोस्ती के बाद भारत का सूर्य नमस्कार, जानें कब लॉन्च होगा आदित्य एल-1

इसरो ने लॉन्च की तारीख और समय की जानकारी देते हुए बताया कि श्रीहरिकोटा के अंतरिक्ष केंद्र से इस ऐतिहासिक घटना को लाइव देखने के लिए आम लोगों को भी आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए लोगों को पहले अपना पंजीकरण कराना होगा। इसरो ने पंजीकरण करने के लिए एक लिंक भी साझा किया है। जहां पंजीकरण करके लोग अंतरिक्ष एजेंसी ने लॉन्च व्यू गैलरी से कार्यक्रम को देख सकेंगे।

Tags

Next Story