ISRO इस साल 25 से ज्यादा मिशन लॉन्च करेगा, ये है प्लानिंग

ISRO इस साल 25 से ज्यादा मिशन लॉन्च करेगा, ये है प्लानिंग
X
इसरो चीफ के सिवन ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने चंद्रयान-3 प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट के लिए काम शुरू हो चुका है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की 25 से अधिक मिशन लॉन्च करने की प्लानिंग है। इसरो चीफ ने जानकारी दी है कि गगनयान मिशन के लिए चार लोगों का चयन किया गया है। हालांकि अभी चयन किए गए चारों वैज्ञानिकों के नाम का खुलासा नहीं हुआ है।

गगनयान सलाहकार समिति का गठन हो गया है। सभी अंतरिक्ष यात्रियों का प्रशिक्षण जनवरी 2020 के तीसरे हफ्ते में शुरू होगा। इसरो चीफ ने के सिवान ने बताया कि साल 2020 में हमारी 25 से ज्यादा मिशन लॉन्च करने की योजना है।

चंद्रयान-3 प्रोजेक्ट को मंजूरी

इसरो चीफ के सिवन ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने चंद्रयान-3 प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट के लिए काम शुरू हो चुका है। दूसरे स्पेस पोर्ट के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य अभी पहली स्टेज में यानी शुरुआती दौर में है। यह स्पेस पोर्ट तमिलनाडु के तुतुकुडी में बनेगा।

चंद्रयान-2 मिशन किया बेहतर प्रयास

बता दें कि इसरो ने साल 2019 में चंद्रयान-2 मिशन लॉन्च किया था। लेकिन उसमें पूरी तरह से सफलता हासिल नहीं हो पाई थी। इसरो चीफ के सिवान ने बताया कि हमने चंद्रयान 2 मिशन के दौरान अच्छा प्रयास किया था। पर हम चांद की सतह पर उतरने में सफलता हासिल नहीं कर पाए। हालांकि चंद्रयान 2 का ऑर्बिटर अच्छा काम कर रहा है। चंद्रयान 2 का ऑर्बिटर हमें सात साल का डेटा उपलब्ध कराएगा।

Tags

Next Story