Isudan Gadhvi Biography: कौन हैं पत्रकार बिरादरी से आने वाले इसुदान गढ़वी, लोगों की पसंद पर बने गुजरात में AAP के CM Candidate

Isudan Gadhvi Biography: कौन हैं पत्रकार बिरादरी से आने वाले इसुदान गढ़वी, लोगों की पसंद पर बने गुजरात में AAP के CM Candidate
X
आम आदमी पार्टी ने अहमदाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसुदान गढ़वी (Isudan Gadhvi) को गुजरात का सीएम उम्मीदवार बनाया है।

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के संयोजक (convenor) अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 (Gujarat Assembly Election 2022) के लिए सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया। पार्टी ने अहमदाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसुदान गढ़वी (Isudan Gadhvi) को मैदान में उतारा है। गढ़वी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव और इसकी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं। गुजरात में सीएम चेहरा चुनने के लिए आम आदमी पार्टी ने जनता से सुझाव मांगे थे। सर्वेक्षण में उन्हें 73 फीसदी से ज्यादा वोट मिले।

कौन हैं इसुदान गढ़वी ( Who is isudan gadhvi)

इसुदान गढ़वी एक टीवी पत्रकार और वीटीवी न्यूज के संपादक के रूप में जाने जाते हैं। इसुदान गढ़वी ने वीटीवी गुजराती में अपने लोकप्रिय समाचार शो 'महामंथन' के एंकर के रूप में भी काम किया। गढ़वी को लोगों द्वारा पार्टी को दी गई राय के आधार पर गुजरात विधानसभा चुना में आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया। आप के राष्ट्रीय महासचिव इसुदान गढ़वी के अलावा राज्य इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया और महासचिव मनोज सोरतिहिया भी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की दौड़ में थे।



राजनीति में एंट्री करने से पहले गढ़वी एक लोकप्रिय गुजराती पत्रकार और एंकर थे और शोक के लोकप्रिय होने पर एक घंटे के प्राइम टाइम शो को आधे घंटे के लिए बढ़ाया गया था। गढ़वी को गुजरात में भारी लोकप्रियता हासिल है। वह अन्य पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी से ताल्लुक रखते हैं। जो गुजरात की आबादी का 48 फीसदी है। 40 साल के गढ़वी खुद को नायक या विजेता कहते हैं और गुजरात में सामाजिक आंदोलनों में भाग लेने, जनता और मुद्दों के लिए अपनी आवाज उठाने के लिए जाने जाते हैं।

इसुदान गढ़वी जीवनी (Isudan Gadhvi Biography )

इसुदान गढ़वी का जन्म 10 जनवरी 1982 को हुआ था और अब 2021 तक उनकी उम्र 40 साल की हो गई है। उनका जन्म स्थान गुजरात है। उन्होंने सबसे पहले पत्रकारिता से अपने करियर की शुरुआत की और अब उन्होंने राजनीति में एंटी की है। गुजरात में दो चरणों में होंगे चुनाव गुजरात में दो चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव। पहले चरण में एक दिसंबर को 89 सीटों पर मतदान होगा और दूसरे चरण में पांच दिसंबर को 93 सीटों पर मतदान होगा। जबकि हिमाचल प्रदेश के साथ गुजरात चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।

Tags

Next Story