Monsoon Update: प्रचंड गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, दो दिन बाद होगी झमाझम बरसात

Monsoon Update: प्रचंड गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, दो दिन बाद होगी झमाझम बरसात
X
देश में पड़ रही गर्मी की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में सूरज आग उगल रहा है। लोग हर पल बारिश के लिए पलकें बिछाए बैठे हैं। रविवार को मौसम विभाग (IMD) ने बरसात को लेकर अलर्ट जारी किया है।

देश में पड़ रही गर्मी (Heat) की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में सूरज आग उगल रहा है। लोग हर पल बारिश के लिए पलकें बिछाए बैठे हैं। रविवार को मौसम विभाग (IMD) ने बरसात को लेकर अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि दिल्ली(Delhi), हरियाणा(Haryana), पंजाब(Punjab) और दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश के अलग अलग इलाकों में अभी दो दिनों तक हीटवेव (Heat Wave) की स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद तापमान नीचे जाने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार अगले दो दिनों में पश्चिमी प्रायद्धीपीय तट पर भरी बारिश का अनुमान है। 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भरी बारिश की संभावना जताई है।

पूर्वी मध्य प्रदेश, उड़ीसा और छत्तिसगढ़ में 12 जून से मानसून पूर्व गतिविधियां शुरू होने के आसार हैं। लेकिन दिल्ली, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में 15 जून तक तापमान में बढ़त बनी रहेगी। अगले 4 दिनों तक पश्चिमोत्तर भारत के अधिकतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है।

आईएमडी के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार और झारखंड में अभी दो दिनों लोगों को लू का सामना करना पड़ेगा है। सीनियर साइंस​टिस्ट जेना​मणि ने बताया कि 15 जून से गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि दिल्ली-एनसीआर और पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों में अधिकतम तापमान में भी कमी आएगी। पुरवाई हवा चलने से 16 जून से गर्मी से राहत मिलेगी।


Tags

Next Story