जगदगुरु परमहंस आचार्य महाराज की केंद्र को चेतावनी, कहा- गांधी जयंती तक भारत को करो हिंदू राष्ट्र घोषित, नहीं तो ले लूंगा जल समाधि'

जगदगुरु परमहंस आचार्य महाराज की केंद्र को चेतावनी, कहा- गांधी जयंती तक भारत को करो हिंदू राष्ट्र घोषित, नहीं तो ले लूंगा जल समाधि
X
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जगदगुरु परमहंस आचार्य महाराज ने मंगलवार को कहा है कि भारत को गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाना चाहिए।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में जगदगुरु परमहंस आचार्य महाराज (Jagadguru Paramhans Acharya Maharaj) ने केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) को चेतावनी दी है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जगदगुरु परमहंस आचार्य महाराज ने मंगलवार को कहा है कि भारत को गांधी जयंती (Gandhi Jayanti- 2 अक्टूबर) तक हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाना चाहिए। यादि ऐसा नहीं किया गया तो मैं जल समाधि ले लूंगा।

जगदगुरु परमहंस आचार्य महाराज ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात कही। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मेरी मांग है कि 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती तक भारत को 'हिंदू राष्ट्र' घोषित कर दिया जाना चाहिए वरना मैं सरयू नदी में जल समाधि ले लूंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार को मुसलमानों और ईसाइयों की नागरिकता खत्म करना चाहिए।

हिंदुत्व एक वैचारिक व्यवस्था

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीते मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने सूरत में अपने संबोधन में कहा था कि हिंदुत्व एक वैचारिक व्यवस्था है जो सबको साथ लेकर चलती है और सबको साथ लाती है। इसके अलावा यह भी कहा था कि हिंदुत्व वह है जो सबको साथ लेकर चलता है। सबको साथ लाता है, सबको अपने भीतर जोड़ता है और सबको समृद्ध बनाता है। हां कभी-कभी बाधाओं को हटाते समय संघर्ष उत्पन्न हो जाते हैं लेकिन हिंदुत्व संघर्षों के बारे में कतई नहीं है।

इसे हिंदुओं को समझने की जरूरत है। लेकिन हिंदुओं को यह भी समझने की जरूरत है कि बाधाओं को दूर करने के लिए शक्ति की जरूत होती है। क्योंकि दुनिया यही समझती है कि हमें शक्तिशाली बनना है। पर ऐसी शक्ति अत्याचार के लिए कभी नहीं होगी है। यह धर्म की रक्षा करते हुए दुनिया को एक साथ लाएगी। एक राष्ट्र एक साझी संस्कृति और उद्देश्य से जुड़े व्यक्तियों का एक समुदाय है।

Tags

Next Story