Happy Republic Day 2020: भारत पहुंचे ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो, प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर किया स्वागत

Happy Republic Day 2020: भारत पहुंचे ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो, प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर किया स्वागत
X
Happy Republic Day 2020: 26 जनवरी को होने वाली परेड में इस बार मेहमान के रूप में ब्राजील राष्ट्रपति शामिल होंगे। शुक्रवार को ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो गणतंत्र दिवस परेड में मेहमान होंगे।

Happy Republic Day 2020: भारत 26 जनवरी को अपना 71वा गणतंत्र दिवस मनाएगा। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी राजपथ पर भारतीय सैनिकों के शौर्य और शक्ति का प्रदर्शन होगा वहीँ भारत के विभिन्न राज्यों की झांकी शामिल होगी।

26 जनवरी को होने वाली परेड में इस बार मेहमान के रूप में ब्राजील राष्ट्रपति शामिल होंगे। शुक्रवार को ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए भारत पहुंचे, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उनका स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने किया ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा- गर्मजोशी के साथ ब्राजील के राष्ट्रपति का स्वागत हुआ। हमें खुशी है हम उनका स्वागत कर रहे हैं। हम उनके गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने को लेकर उत्सुक हैं। प्रधानमंत्री ने आगे लिखा - उनकी (ब्राजील के राष्ट्रपति) भारत यात्रा से ब्राजील और भारत के रिश्तें की ताकत को बढ़ाएगा।

गणतंत्र दिवस में मुख्य अतिथि (Chief Guest Of Republic Day 2020)

भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था, तब से प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। हर वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह में दूसरे देश के प्रतिनिधि बतौर मेहमान परेड में शिरकत करते हैं।

जेयर बोल्सोनारो 71वे गणतंत्र दिवस में बतौर चीफ गेस्ट शामिल होंगे। जेयर बोल्सोनारो 1 जनवरी 2019 से ब्राजील के राष्ट्रपति हैं। जेयर बोल्सोनारो ब्राजील के 38वे राष्ट्रपति हैं। 64 वर्षीय जेयर बोल्सोनारो शुक्रवार को दिल्ली के एयरपोर्ट पर पहुंचे।

Tags

Next Story