जामिया गाेलीकांड पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा , प्रधानमंत्री हिंसा चाहते हैं या अहिंसा

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) के विरोध में दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से राजघाट तक पैदल मार्च आयोजित हुआ। इस दौरान हुए गोलीकांड का मामला अब गर्मा गया है।
इस मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का बयान समाने आया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए कि वो कैसी दिल्ली बनाना चाहते हैं? प्रियंका ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए कहा कि वह हिंसा के साथ हैं या अहिंसा के साथ। प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि जब बीजेपी के मंत्री गोली मारने के लिए उकसाएंगे तो सब होना मुमकिन है।
जब भाजपा सरकार के मंत्री और नेता लोगों को गोली मारने के लिए उकसाएँगे, भड़काऊ भाषण देंगे तब ये सब होना मुमकिन है। प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए कि वे कैसी दिल्ली बनाना चाहते हैं?
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) January 30, 2020
वे हिंसा के साथ खड़े हैं या अहिंसा के साथ?
वे विकास के साथ खड़े हैं या अराजकता के साथ? pic.twitter.com/jWywAqAW3G
वहीं आप नेता संजय सिंह ने केन्द पर जामिया इलाके में गोलीबारी की घटना को लेकर निशाना साधा है। संजय सिंह ने कहा कि अमित शाह दिल्ली का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं सबसे पहले, उन्होंने अपने नेताओं को भाषण देने के लिए उकसाया। भाजपा को विधानसभा चुनावों में हार देखने को मिल सकती है, यह साजिश उसी डर से रची गई थी।
Sanjay Singh, AAP on Jamia area firing incident: HM Amit Shah wants to disturb environment of Delhi. First, they made their leaders give instigating speeches. BJP can see defeat in #DelhiElections, this conspiracy was hatched out of that fear. HM is conspiring to postpone polls. pic.twitter.com/Gt1h0fkAlI
— ANI (@ANI) January 30, 2020
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS