जम्मू कश्मीर: राजौरी सेक्टर में पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय सेना दे रही जवाब

जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर एक बार फिर पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। आज दोपहर को पाकिस्तानी रेंजर्स ने राजौरी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया है।
एएनआई के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने राजौरी के सुंदरबनी सेक्टर में 3 बजकर 15 मिनट पर फायरिंग की है। पाक ने गोलीवारी और मोर्टार दागे हैं। जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
Jammu and Kashmir: Pakistan violated ceasefire in Sunderbani sector of Rajouri today at 1515 hours by resorting to firing of small arms and shelling with mortars. Indian Army is retaliating.
— ANI (@ANI) October 30, 2019
इससे पहले आज सुबह पूंछ सेक्टर में भी पाकिस्तान सेना ने फायरिंग कर सीजफायर का उल्लंघन किया था। बीते कई दिनों से सीमा पर लगातार पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है।
पाकिस्तान रेंजर्स ने बीते कुछ दिनों में सीमा से सटे बालाकोट सेक्टर, कुपवाड़ा, केरन सेक्टर और तंगधार में सीजफायर का उल्लंघन किया है। इस दौरान कई स्थानीय नागरिक घायल भी हो चुके हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS