Jammu Kashmir: कुलगाम में आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर किया हमला, 2 जवान घायल

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में एक बार फिर आतंकवादियों ने हमला कर दिया। इस हमले में दो जवानों के घायल होने की खबर है। फिलहाल, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
जम्मू और कश्मीर : कुलगाम में सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने फायरिंग की। हमले के दौरान 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
— प्रसार भारती न्यूज सर्विसेज (@PBNS_Hindi) October 9, 2021
आगे के विवरण की प्रतीक्षा है।@KashmirPolice
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले के मंजगाम में एक पुलिस दल पर कुछ आतंकवादियों ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस की नाका पार्टी को निशाना बनाया गया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS