Jammu Kashmir: भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दिया उसी की भाषा में जवाब, जवाबी कार्रवाई में 11 पाक सैनिक मार गिराए, कई घायल

जम्मू कश्मीर के कई बॉर्डर इलाकों में भारत और पाकिस्तान के बीच जमकर फायरिंग हुई। पाकिस्तान के द्वारा बीते दिन कई इलाकों में सीजफायर का उल्लंघन किया गया। जिसके बाद भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के 11 सैनिक मारे गए। तो वही 15 से ज्यादा घायल हो गए हैं।
आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तान ने 2019 में 3,233 बार संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया था जबकि इस वर्ष यह संख्या 4,052 है। बीते शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा, उरी, कमलकोट समेत कई इलाकों में पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग की गई।
वहीं दूसरी तरफ उत्तरी जम्मू कश्मीर में एलओसी पर मिसाइलों और तोपों से पड़ोसी देश के कई ठिकानों को निशाना भी बनाया गया। जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर कश्मीर के कई बॉर्डर इलाकों में पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग की गई। जिसमें भारत के चार जवानों शहीद शहीद हो गए तो वहीं 6 लोगों के मारे जाने की खबर है।
भारतीय सेना ने इसके कई वीडियो जारी किए। स्पेशल सर्विस ग्रुप के दो कमांडों भी शामिल है। सूत्रों से जानकारी के मुताबिक, सीजफायर के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई की। जिसमें कम से कम पाकिस्तान के 11 सैनिक मारे गए हैं और 12 से 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पाकिस्तान ने मोर्टार और अन्य हथियारों का इस्तेमाल किया था।
सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तान की तरफ से उरी सेक्टर ही नहीं अन्य दो बॉर्डर इलाकों में भी सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। इस दौरान कई नागरिक घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है।
उरी के अलावा बारामुला और केरन सेक्टर में भी मोर्टार से गोले दागे हैं। बारामूला सेक्टर में बीएसएफ के सब-इंस्पेक्टर राकेश डोभाल शहीद हो गए। एक जवान घायल है। वहीं दूसरी तरफ केरन सेक्टर के कुपवाड़ा भी सीजफायर का उल्लंघन किया है। जिसका भारतीय सेना ने इसका जवाब दिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS