J&K के LG मनोज सिन्हा ने शोपियां और पुलवामा में बहुउद्देशीय सिनेमा हॉल का किया उद्घाटन, बोले- कश्मीर की बदल रही...

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज दक्षिण कश्मीर के शोपियां और पुलवामा जिले में बहुउद्देशीय सिनेमा हॉल का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने इस दिन को ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने कहा कि नौजवानों के स्वर्णिम भविष्य के लिए भी अहम कार्य किए जा रहे हैं। आने वाला समय जम्मू-कश्मीर पूरी तरह खुशहाल दिखाई देगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मौके पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि सभी नौजवानों को सशक्त करना, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था करना तथा उनके स्पोर्ट्स और स्वास्थ्य की देखभाल करना, रोजगार के अवसर निर्मित करना ये हमारी प्रसाशन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नौजवान वो ताकत है जो पूरे समाज को नई दिशा दे सकते हैं।
A historic day for J&K UT! Inaugurated Multipurpose Cinema Halls at Pulwama and Shopian. It offers facilities ranging from movie screening, infotainment and skilling of youth. pic.twitter.com/QraMhHXSuN
— Office of LG J&K (@OfficeOfLGJandK) September 18, 2022
उन्होंने कहा कि हम दोनों मल्टीपर्पज सिनेमा हॉल्स को स्थानीय लोगों को समर्पित कर रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उपराज्यपाल ने कहा कि हमारा किसी को संदेश नहीं देना चाहते। घाटी में 1980 के दशक के अंत तक लगभग एक दर्जन एकल सिनेमा हॉल थे, लेकिन आतंकवादियों के चलते सिनेमा हॉल को बंद करना पड़ा। सिनेमा मालिकों ने 1990 के दशक के अंत में कुछ थिएटर को फिर से खोलने का प्रयास किया था।आतंकवादियों ने सितंबर 1999 में लाल चौक स्थित रीगल सिनेमा पर ग्रेनेड हमला करके सिनेमा हॉल मालिकों के प्रयासों को विफल कर दिया था। उन्होंने कहा कि अब केंद्र सरकार के प्रयासों से कश्मीर की फिजा बदल रही है।
दिन को बताया ऐतिहासिक
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के कार्यालय ने ट्वीट कर इस दिन को ऐतिहासिक बताया। जम्मू कश्मीर एलजी कार्यालय ने ट्वीट में लिखा, 'जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक दिन! पुलवामा और शोपियां में बहुउद्देशीय सिनेमा हॉल का उद्घाटन। यह मूवी स्क्रीनिंग, इंफोटेनमेंट और युवाओं के स्किलिंग से लेकर सुविधाएं प्रदान करता है।'
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS