पी चिदंबरम बोले- जम्मू-कश्मीर 'रियल एस्टेट' का हिस्सा नहीं, पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल किया जाना चाहिए

पीएम नरेंद्र मोदी की 24 जून को जम्मू-कश्मीर के नेताओं के साथ होने वाली बैठक से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की बात कही है। कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक बाद एक कई ट्वीट किए हैं। कांग्रेस नेता ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि जम्मू-कश्मीर 'लोग' हैं। उनके अधिकारों और इच्छाओं का सम्मान किया जाना चाहिए।
इसके बाद एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि कश्मीर मुद्दे के राजनीतिक समाधान के लिए शुरुआती रेखा खींचने का यही एकमात्र तरीका है। जम्मू-कश्मीर एक 'स्टेट' था जिसने विलय के एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए और भारत में शामिल हो गया। इसे हमेशा के लिए उस स्थिति का आनंद लेना चाहिए। जम्मू-कश्मीर 'रियल एस्टेट' का हिस्सा नहीं है।
आगे लिखा कि कांग्रेस पार्टी का स्टैंड जो कल पुनः दोहराया गया वो है कि जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल किया जाना चाहिए, इसमें किसी भी संदेह या अस्पष्टता नही रहनी चाहिए। जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीते रविवार को कांग्रेस पार्टी ने अपना पुराना रुख अपनाते हुए जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 को दोबारा लागू करने की मांग की थी।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह दे चुके हैं ये बयान
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कथित रूप से कहा था कि यदि केंद्र में कांग्रेस की सरकार आई तो जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को लागू करने पर पुनर्विचार किया जा सकता है। दिग्विजय सिंह के इस बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उनपर सीधा हमला बोला था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS