जम्मू कश्मीर: पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर उल्लंघन

जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में एक बार फिर पाकिस्तानी सेना की तरफ से भारतीय सीमा में सीजफायर का उल्लंघन किया है। पुंछ सेक्टर में एलओसी पर पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग की गई। जिसके बाद भारतीय जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है।
बीते दिन पुंछ सेक्टर में ही भारतीय जवानों ने एक बड़ी साजिश का नाकाम कर दिया था। यहां सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में आईईडी बरामद किया था। सेना ने तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में आईईडी बरामद किया। आईईडी शनिवार को रात 10 बजे के आसपास बरामद किया गया। जिसके बाद जवानों ने इसे निष्क्रिय कर दिया।
वहीं बीते दिन अवंतीपोरा इलाके में सेना ने सर्च ऑपरेशन के दौरान लश्कर के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया था। जिसके पास से भारी मात्रा में हथियार और असलाह बरामद किया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS