माता वैष्णो देवी मंदिर हादसे पर डीजीपी दिलबाग सिंह ने दी रिपोर्ट, अभी भी बचाव राहत कार्य जारी, मरने वालों की बढ़ सकती है संख्या

माता वैष्णो देवी मंदिर हादसे पर डीजीपी दिलबाग सिंह ने दी रिपोर्ट, अभी भी बचाव राहत कार्य जारी, मरने वालों की बढ़ सकती है संख्या
X
Vaishno Devi Mandir Incident: माता वैष्णो देवी मंदिर हादसे में मची भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। आशंका है कि हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

Vaishno Devi Mandir Incident: माता वैष्णो देवी मंदिर हादसे में मची भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। आशंका है कि हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। इस हादसे को लेकर डीजीपी दिलबाग ने बताया कि इस भगदड़ में 12 लोगों की मौत हुई है और 15 लोग घायल हुए हैं। अभी भी बचाव राहत कार्य जारी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने शनिवार को कहा कि वैष्णो देवी मंदिर परिसर में कुछ युवकों के बीच मामूली हाथापाई के कारण भगदड़ मच गई। इसमें 12 लोगों की मौत हो गई। जानकारी देते हुए आगे कहा कि घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और पुलिस और अन्य अधिकारियों ने समय रहते स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। घायलों को अस्पताल ले जाने में समय नहीं गंवाया गया। 6 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, अन्य 4 लोग भी डिस्चार्ज के लिए तैयार हैं और अन्य 4 को कुछ और दिन अस्पताल में भर्ती रहने की आवश्यकता होगी।

डिजीपी ने आगे जानकारी देते हु कहा कि किसी बात को लेकर कुछ युवकों के बीच झगड़ा हो गया। जिसके बाद चंद सेकेंड में ही भगदड़ मच गई। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने तुरंत जवाब दिया। भीड़ में तुरंत व्यवस्था बहाल कर दी गई। लेकिन तब तक कई लोग भीड़ की चपेट में आ चुके थे। इस घटना में 15 लोग घायल हुए हैं। हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। 4 लोग आईसीयू में भर्ती और 11 लोगों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

जानकारी के लिए बता दें कि इस हादसे के बाद जम्मू कश्मीर प्रशासन की तरफ से मुआवजे की घोषणा की गई है। पीएम मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं ने 12 लोगों की मौत पर शोक जताया है। पीएम मोदी ने दो-दो लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। जबकि घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। हादसे को लेकर उच्च स्तरीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।

Tags

Next Story