बारिश के बीच कठुआ में निकली भारत जोड़ो यात्रा, ब्लैक जैकेट पहने नजर आए राहुल

कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा (Congress Bharat Jodo Yatra) इस समय जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में चल रही है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में चल रही ये यात्रा आज कठुआ से औपचारिक रूप से शुरू हुई। कठुआ में हो रही बारिश के बीच राहुल ने यात्रा शुरू की। इस दौरान राहुल गांधी बारिश से बचने के लिए ब्लैक जैकेट पहने नजर आए। इस यात्रा के दौरान पहली बार राहुल गांधी ने टी-शर्ट के ऊपर कोई और कपड़ा पहना है।
दरअसल कन्याकुमारी से पंजाब-हिमाचल तक का यात्रा शुरू करने से लेकर राहुल गांधी सिर्फ टी-शर्ट पहने नजर आए थे। इसे लेकर वह काफी चर्चा में भी रहे थे। इस पर बीजेपी (bjp) के कई नेताओं ने सवाल उठाए थे। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब जम्मू के विभिन्न जिलों में 30 जनवरी तक चलेगी। इस यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आतंकी खतरे की आशंका को देखते हुए राहुल की इस यात्रा के लिए सुरक्षा के कई चरणों में इंतजाम किए गए हैं।
#WATCH जम्मू-कश्मीर: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कठुआ से शुरू हुई। शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सांसद संजय राउत भी यात्रा में शामिल हुए। pic.twitter.com/17zMPZvZ2m
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 20, 2023
भारत जोड़ो यात्रा के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को पदयात्रा के पहले दिन राहुल गांधी कठुआ के हठली मोड़ से जम्मू के चड़वाल तक करीब 23 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। कठुआ के हठली मोड़ से यात्रा शुरू कर 12 बजे चन्नी में विश्राम का कार्यक्रम है। शुक्रवार को यात्रा चड़वाल में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है।
मैं शिवसेना की तरफ से आया हूं। देश का माहौल बदल रहा है और मैं राहुल गांधी को आवाज़ उठाने वाले नेता की तरह देखता हूं। उनके समर्थन में भीड़ उमड़ रही है और लोग जुड़ रहे हैं: जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पहुंचे शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सांसद संजय राउत, कठुआ pic.twitter.com/bJNxala1Ta
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 20, 2023
वहीं यात्रा राहुल के साथ संजय राउत (Sanjay Raut) भी चल रहे हैं। इस यात्रा में नेकां अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, सीपीएम नेता यूसुफ तारिगामी भी राहुल के साथ शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक, उनकी यात्रा जम्मू के लखनपुर से कठुआ, हीरानगर, बनिहाल सुरंग होते हुए कश्मीर घाटी जाएगी। वह 30 जनवरी को श्रीनगर में एक विशाल रैली के साथ यात्रा का समापन करेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS