आजम खान पर जय प्रदा का तंज, बोलीं- लगा महिलाओं का श्राप

आजम खान पर जय प्रदा का तंज, बोलीं- लगा महिलाओं का श्राप
X
आजम खान रामपुर उपचुनाव में अपनी पत्नी तंजीन फातिमा के लिए प्रचार करने के लिए मैदान में उतरे थे। इस दौरान आजम खान रैली में फफक-फफककर रोने लगे थे।

आजम खान जमीन कब्जाने समेत कई मामलों में कार्रवाई झेल रहे हैं। इस पर भारतीय जनता पार्टी की नेता और अभिनेत्री जया प्रदा ने सपा सांसद आजम खान पर तंज कसा है। जया ने कहा कि आजम खान उन्हें अच्छी अभिनेत्री बताते थे, लेकिन अब वह क्या कर रहे हैं। यह उन महिलाओं के आंसुओं का श्राप है जो उनकी वजह से बहे हैं। आजम खान अब हर रैली में रो रहे हैं।

पिछले दिनों आजम खान रामपुर उपचुनाव में अपनी पत्नी तंजीन फातिमा के लिए प्रचार करने के लिए मैदान में उतरे थे। इस दौरान आजम खान रैली में फफक-फफककर रोने लगे थे। आजम खान के रोने पर चुटकी लेते हुए जया प्रदा ने कहा कि वे अब रैली में रो रहे हैं।

गौरतलब है कि सपा नेता आजम खान के खिलाफ उत्तर प्रदेश के रामपुर में स्थित जौहर यूनिवर्सिटी के लिए किसानों की जमीन हड़पने के कई मामले दर्ज हैं। इन मामले में उन्हें कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story