दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी में JDU, सीएम नीतीश कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जनता दल (यूनाइटेड) दिल्ली विधानसभा के आगामी चुनाव की तैयारी में जुट गई है। जनता दल (यूनाइटेड) 23 अक्टूबर को दिल्ली के बदरपुर में सक्रिय सदस्यों के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करेगी।
जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार प्रशिक्षण शिविर में दो हजार से अधिक सदस्यों को संबोधित करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली प्रदेश जदयू अध्यक्ष और पार्टी के अन्य पदाधिकारी पटना में सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात कर चुके हैं।
बिहारी मूल के नेता बड़ी हैसियत में हैं
दरअसल राष्ट्रीय राजधानी में बिहार के लोग काफी संख्या में हैं। जिस वजह से अन्य राजनीतिक दलों में भी बिहारी मूल के नेता बड़ी हैसियत में हैं। बिहार के वोटरों कई क्षेत्रों में चुनाव परिणाम को प्रभावित करते हैं।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद ने जानकारी दी है कि जनता दल (युनाइटेड) आगमी दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। बता दें कि अभी चुनाव आयोग के द्वारा दिल्ली विभानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS