Jharkhand Assembly Election: झारखंड में दूसरे चरण के लिए मतदान खत्म, रिकॉर्ड 64.39 फीसदी लोगों ने डाला वोट

Jharkhand Assembly Election:  झारखंड में दूसरे चरण के लिए मतदान खत्म, रिकॉर्ड 64.39 फीसदी लोगों ने डाला वोट
X
Jharkhand Assembly Election : झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण की सात जिलों की 20 सीटों पर मतदान खत्म हो चुका है।

Jharkhand Assembly Election : झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान खत्म हो चुका है। 7 जिलों की 20 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई थी जो 5 बजे तक चली। इस दौरान कई इलाकों में हिंसा की खबरे आती रहीं। शाम 6 बजे तक 64.39 फीसदी मतदान हुआ है। इस दौरान राज्य के सीएम रघुवर दास ने भी अपना वोट किया।

झारखंड विधानसभा चुनाव लाइव अपडेट (Jharkhand Assembly Election Live Update)

झारखंड में दूसरे चरण के लिए मतदान खत्म हो गया है। 7 जिलों की 20 सीटों पर छुटपुट हिंसा के बीच 60 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है।

झारखंड में दोपहर 3 बजे तक हुआ 59.27 फीसदी मतदान

गुमला में पुलिस-लोगों के बीच हिंसक झड़प के बाद वोटिंग बंद कर दी गई है।

झारखंड में एक बजे तक 45.33 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट कर दिया है।

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भालूबासा मतदान केंद्र पर जाकर वोट किया।

झारखंड विस चुनाव के दौरान सुबह 11 बजे तक 20 सीटों पर 28.51 फीसदी मतदान हुआ।

दूसरे चरण के मतदान के दौरान गुमला में फायरिंग की खबर सामने आई है। इस दौरान गुमला में एक बूथ पर हिंसा भड़क गई जिसमें 6 लोग घायल हो गए।

झारखंड की 20 विधानसभा सीटों पर सुबह 9 बजे तक हुई 13.03 फीसदी वोटिंग

मंदर विधानसभा सीट के एक पोलिंट बूथ पर वोट डालने के लिए मतदाताओं की लंबी कतार।

दूसरे चरण में झारखंड के सीएम, स्पीकर, मंत्री अपनी किस्म आजमा रहे हैं। इसमें सीएम रघुबर दास, दिनेश उरांव और नीकंठ सिंह मुंडा और रामचंद्र सहिस के भाग्य का फैसला किया जाएगा।

20 विधानसभा सीटों में 260 उम्मीदवारों को उतारा गया है। इसमें 29 महिला उम्मीदवार हैं और 73 निर्दलीय हैं।

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण के मतदान के दौरान खूंटी के एक मतदान केंद्र पर लोगों ने वोट डालने के लिए लाइन में खड़े हुए।

पीएम मोदी ने मतदाताओं से बड़ी संख्या में बाहर आने का आग्रह किया


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story