Jharkhand Election Result: JVM और आजसू बिगाड़ सकती हैं बहुमत का खेल, किंगमेकर की भूमिका में ये दो लीडर

झारखंड में 24 जिलों की 81 विधानसभा सीटों पर आज मतगणना शुरू हो गई है। वहीं इस बार के एग्जिट पोल में त्रिशंकु सरकार बनने के परिणाम सामने आ रहे हैं। ऐसे में झारखंड में खंडित जनादेश के बीच सरकार बनाने की तस्वीर जेएमएम और कांग्रेस गठबंधन को रुझानों में सीटें मिलती दिख रही हैं। लेकिन इसी बीच झारखंड में कौन किंगमेकर की भूमिका निभा सकता है ऐसे में जेवीएम और आजसू बड़ी गेम चेंजर बन सकती है, एग्जिट पोल में भी ये दोनों पार्टियां मूभिका में हैं।
झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और एजेएसयू के सुदेश महतो किंगमेकर की भूमिका में हैं और रिजल्ट आने के बाद स्थिति पूरी साफ हो जाएगा। हाल ही में आए एग्जिट पोल के नतीजों में एक त्रिशंकु विधानसभा का संकेत मिल रहे हैं।
ऐसी स्थिति में आजसू (ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन) के अध्यक्ष सुदेश महतो। बीजेपी को छोड़कर स्वतंत्र पार्टी बनाई और अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया। इस बार आजसू 81 में से 52 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है। महतो खुद सिल्ली विधानसभा सीट से खड़े हैं। 2014 के विधानसभा चुनाव और 2017 के उपचुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। महतो ने अपने विकल्प खुले रखे हैं।
वहीं दूसरी तरफ सी वोटर के एग्जिट पोल में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विपक्षी गठबंधन को 35 सीटें दी हैं। भाजपा को 32, आजसू पार्टी को पांच और झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) को छह और अन्य को छह सीटें दी हैं।
वहीं आजतक के एग्जिट पोल में भाजपा को 22 से 32 सीटों के बीच और झामुमो के नेतृत्व वाली 38 और 50 सीटों के बीच, जेवीएम दो से चार सीटों, आजसू तीन से पांच और अन्य के लिए चार से सात सीट जीत सकती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS