झारखंड: LJP अध्यक्ष चिराग पासवान का बड़ा ऐलान, पार्टी अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव, आज लिस्ट जारी

झारखंड: LJP अध्यक्ष चिराग पासवान का बड़ा ऐलान, पार्टी अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव, आज लिस्ट जारी
X
झारखंड में विधानसभा चुनाव 5 चरणों में होने जा रहे हैं। चुनाव की तैयारियों में सभी राजनीतिक दल जुटे हुए हैं। ऐसे में झारखंड में लोक जनशक्ति पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है।

झारखंड में विधानसभा चुनाव 5 चरणों में होने जा रहे हैं। चुनाव की तैयारियों में सभी राजनीतिक दल जुटे हुए हैं। ऐसे में झारखंड में लोक जनशक्ति पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है।

एएनआई के मुताबिक, लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि पार्टी की राज्य इकाई अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी झारखंड की 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पहली सूची आज जारी की जाएगी।

वहीं एक दिन पहले ही आजसू पार्टी ने 12 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो को सिल्ली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव के लिए फिर से खड़ा किया गया है। 2014 के विधानसभा चुनाव में महतो सीट हार गए थे।

पार्टी ने जुगसलाई से चुनाव लड़ने के लिए झारखंड के जल संसाधन मंत्री रामचंद्र सहिस का नाम भी जारी किया। कुशवाहा शिवपूजन मेहता को भी चुनाव मैदान में उतारा है। झारखंड में पहले चरण का चुनाव 30 नवंबर को होगा और 23 दिसंबर तक परिणाम आ जाएंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story