आदिवासी नायक बिरसा मुंडा जयंती: झारखंड आज ही के दिन बना था भारत का 28वां राज्य, जानें इतिहास

Tribal Hero Birsa Munda Birth Anniversary: आदिवासी नायक बिरसा मुंडा की आज जयंती (जन्मदिन) है। 15 नवंबर को यानी आज ही के दिन झारखंड (Jharkhand) भारत का 28वां राज्य बना था। झारखंड में सर्वाधिक जंगली क्षेत्र हैं, इसलिए इसका नाम झारखंड रखा गया। जिसमें झार का आर्थ जंगल को दर्शाता है तो वहीं खंड का अर्थ टुकड़ा को दर्शाता है। झारखंड अपने नाम के अनुसार ही मूल रूप से एक वन क्षेत्र है। झारखंड राज्य (State of Jharkhand.) में सबसे ज्यादा खनिज पाया जाता है।
झारखंड की स्थापना
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वर्ष 1930 में आदिवासी महासभा ने जयपाल सिंह मुंडा की अगुआई में अलग झारखंड का सपना देखा था। उनका यह सपना वर्ष 2000 में पूरा हुआ। केंद्र सरकार ने आदिवासी नायक बिरसा मुंडा के जन्मदिन पर बिहार के दक्षिणी हिस्से को विभाजित कर झारखंड को भारत का 28वां राज्य बना दिया।
क्या है झारखंड का इतिहास
झारखंड का इतिहास बहुत पुराना है। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान जयसिंह मुंडा ने 1939 में वर्तमान बिहार राज्य के दक्षिणी जिलों के कुछ हिस्सों को मिलकार एक नया राज्य बनाने का मत रखा था। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान जयसिंह मुंडा के यह सपना 2 अक्टूबर 2000 को साकार हुआ, क्योंकि 2 अक्टूबर को संसद में झारखण्ड को अलग राज्य का दर्जा देने का बिल पास हो गया था। इसी वर्ष झारखंड 15 नवंबर 2000 को भारत का 28वां राज्य बन गया।
झारखंड की राजधानी रांची बनी
आपको जानकारी के लिए बता दे कि झारखंड को झरनों का शहर भी कहा जाता है। क्योंकि झारथंड में झरना एवं जलप्रपात बहुत ज्यादा हैं। झारखंड की राजधानी रांची को बनाया गया, क्योंकि रांच राज्य का तीसरा सबसे प्रसिद्ध शहर है।
झारखंड राज्य में कौन-कौन सी यूनिवर्सिटी हैं
* सिद्धू कान्हू यूनिवर्सिटी (दुमका)
* रांची यूनिवर्सिटी (रांची)
* विनोबा भावे यूनिवर्सिटी (हजारीबाग)
* बिरसा कृषि यूनिवर्सिटी (रांची)
* बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान मेसरा (रांची)
* कोलाहन यूनिवर्सिटी (चाईबासा)
* नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी मेदिनीनगर एवं पालमू आदि।
झारखंड में औद्यौगिक 3 संस्थान
* भारतीय इस्पात प्रधिकरण
* हेवि इंजिनयररिंग कारपोरेशन
* मेकन
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS