सड़कों पर मटरगस्ती करने निकले दर्जनों लोगों को पुलिस ने मुर्गा बनाकर दौड़ाया

सड़कों पर मटरगस्ती करने निकले दर्जनों लोगों को पुलिस ने मुर्गा बनाकर दौड़ाया
X
झारखंड में कोरोना वायरस बहुत ही तेजी के साथ पैर पसार रहा है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के धनबाद जिले में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बहुत ही तेजी के साथ बड़ी है।

भारत इस समय कोरोना वायरस की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना वायरस के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए राज्य सरकारों के द्वारा सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। राज्य की स्थिति को देखते हुए प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन भी लगाया है लेकिन इस दौरान जरूरी सेवाओं को छूट दी है।

बता दें कि झारखंड में कोरोना वायरस बहुत ही तेजी के साथ पैर पसार रहा है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के धनबाद जिले में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बहुत ही तेजी के साथ बड़ी है। इसके बाद भी लोग सड़कों पर बिना मास्क के घूम रहे हैं। जिन्हें पुलिस वालों ने सबक सिखाया है। पुलिस ने सड़कों पर बिना मास्क के घूम रहे दर्जनों लोगों पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें मुर्गा बनाया है। यहां तक कि पुलिस ने लोगों को मुर्गा बना कर दौड़ाया भी है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि यदि आप धनबाद की सड़कों पर बिना मास्क, बिना हेलमेट और बिना जरूरी काम के निकले तो अब आपकी खैर नहीं है। क्योंकि सड़कों पर मटरगस्ती करने वाले लोगों पर पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। धनबाद में सड़कों पर दर्जनों लोग बिना मास्क और बगैर हेलमेट के घूम रहे थे जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। और सड़क पर न सिर्फ मुर्गा और मेंढक बना दिया, बल्कि इनसे धनबाद के झरिया की सड़कों की चौहद्दी भी नपवाई। बाद में पुलिस ने इन लोगों को सख्त हिदायत देते हुए छोड़ दिया। बता दें कि लोगों को जागरूक करने को लेकर प्रशासन की ओर से उड़नदस्ता टीम बनाई गई है, जो सड़कों पर बिना मास्क पकड़े लोगों को सजा के रूप में मुर्गा और मेंढक बना रही है।

Tags

Next Story