धनबाद में चोरी के ऑटो से टक्कर मारकर की गई जज की हत्या, CCTV फुटेज में नजर आ रहा साजिश का एंगल, 3 लोग गिरफ्तार

धनबाद में चोरी के ऑटो से टक्कर मारकर की गई जज की हत्या, CCTV फुटेज में नजर आ रहा साजिश का एंगल, 3 लोग गिरफ्तार
X
सीसीटीवी वीडियो से प्रतीत होता है कि जज को जान से मारने की नियत से ऑटो से टक्कर मारी गई है। लेकिन जांच में सामने यह भी आया है कि जिस ऑटो से जज को टक्कर मारी गई है वह ऑटो चोरी का है।

झारखंड के औद्योगिक शहर धनबाद में बुधवार सुबह तड़के एक ऑटो चालक ने जज उत्तम आनंद को टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। लेकिन अब इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। लोग इस हादसे को एक दुर्घटना ही समझ रहे थे, लेकिन सीसीटीवी वीडियो साजिश की ओर इशारा कर रहा है। सीसीटीवी वीडियो से प्रतीत होता है कि जज को जान से मारने की नियत से ऑटो से टक्कर मारी गई है। लेकिन जांच में सामने यह भी आया है कि जिस ऑटो से जज को टक्कर मारी गई है वह ऑटो चोरी का है।

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सुबह तड़के जज उत्तम आनंद सड़क के किनारे बाईं तरफ वॉकिंग कर रहे थे। तभी पीछे से एक ऑटो आता है और सड़क पर सीधे न जाकर हल्का सा बायां मुड़ता है और टक्कर मारकर तेज रफ्तार से ऑटो लेकर भाग जाता है। दुर्घटना के संबंध में गिरिडीह पुलिस ने ऑटो चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने ऑटो को भी जब्त कर लिया है और आरोपियों को गिरफ्तार कर धनबाद ले गई है।



6 महीने पहले धनबाद आये जज उत्तम आनंद हर रोज की तरह बुधवार को भी सुबह 5:00 बजे मॉर्निंग वॉक करने अपने आवास से निकले। मॉर्निंग वॉक के दौरान न्यू जज कॉलोनी न्यू जज कॉलोनी मोड़ पर एक ऑटो उन्हें टक्कर मार दी। रोड पर चलते पवन पांडे नामक एक राहगीर ने जज को गंभीर हालत में इलाज के लिए SNMMCH भेजा, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

हालांकि, जज उत्तम आनंद काफी देर तक मॉर्निंग वॉक से घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता होने लगी। बाद में परिजनों ने इसकी सूचना सदर थाना को दी। सदर थाना की पुलिस को SNMMCH में एक लावारिस शव पड़े होने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। जज के बॉडीगार्ड ने शव की पहचान की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने ऑटो चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और ऑटो को भी जब कर लिया है।

धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश-8 उत्तम आनंद की मौत महज एक हादसा नहीं बल्कि पूरी तरह से सुनियोजित हत्या है। ताजा तथ्य यह सामने आया है कि जज को टक्कर मारने के लिए जिस ऑटो का इस्तेमाल किया गया है वह ऑटो पाथरडीह की रहने वाली सुगनी देवी का है। सुगनी के अनुसार, उसका ऑटो चोरी हो गया था। इसी ऑटो से जज को टक्कर मारी गई है। इस मामले के संबंध में झारखंड सरकार ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। खबरों से मिली जानकारी के अनुसार जज उत्तम आनंद चर्चित रंजय सिंह हत्याकांड की सुनवाई कर रहे थे। रंजय सिंह धनबाद के बाहुबली नेता और झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह के काफी करीबी माने जाते थे। पुलिस इस मामले को भी ध्यान में रखकर इस केस की जांच कर रही है।



Tags

Next Story