क्या झारखंड चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल नहीं होने पर धोनी से हुआ भेदभाव, सोशल मीडिया पर लोगों ने किया ट्रोल

क्या झारखंड चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल नहीं होने पर धोनी से हुआ भेदभाव, सोशल मीडिया पर लोगों ने किया ट्रोल
X
झारखंड चुनाव में महेंद्र सिंह धोनी पर भाजपा के पक्ष में प्रचार करने या पार्टी में शामिल होने के चलते बीसीसीआई से उनको कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर किया गया।

झारखंड विधानसभा चुनाव पूरे हो चुके हैं और यहां जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार भी बन चुकी है। लेकिन इस दौरान एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। जिसमें कहा जा रहा है कि झारखंड चुनाव में महेंद्र सिंह धोनी पर भाजपा के पक्ष में प्रचार करने या पार्टी में शामिल होने का दबाव था।

ऐसे में इनकार करने के कारण उनका बीसीसीआई से कांट्रेक्ट खत्म किया गया। बीती 16 जनवरी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट से धोनी को बाहर कर दिया गया। उन्हें राष्ट्रीय चयन समिति ने लिस्ट से बाहर होने की जानकारी पहले की दी थी।

वहीं लिस्ट से बाहर होने पर बीसीसीआई ने कहा कि सितंबर 2019 से धोनी ने कोई मैच नहीं खेला था, तो उन्हें लिस्ट में नहीं रखा जा सकता। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह और सीईओ राहुल जोहरी में किसी एक ने धोनी से बात की थी।

वहीं ऐसे मनाना जा रहा है कि बीसीसीआई सचिव जय शाह कहने पर ऐसा हो रहा है, क्योंकि धोनी ने झारखंड चुनाव में शामिल होने से मना कर दिया था। वहीं इस खबर को लेकर सोशल मीडिया पर लोग अलग अलग तरह से कमेंट कर रहे हैं....







Tags

Next Story