झारखंड: चतरा में 'बुरी आत्माओं को भगाने' के लिए ओझा ने लड़की को पीटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

झारखंड (Jharkhand) के चतरा जिले (Chatra District) में पुलिस ने एक ओझा को गिरफ्तार किया है। पुलिस (Police) ने रविवार को बताया कि ओझा ने लड़की पर से 'बुरी आत्माओं' को भगाने के लिए उससे खूब पीटा और अगरबत्ती से जलाया। इस आरोप में ओझा (Exorcist) को गिरफ्तार किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चतरा जिले की एक लड़की होली खेलने के बाद बीमार हो गई थी। जिसके बाद उसके परिजन उसे एक ओझा के पास ले गए। उसने बताया कि लड़की पर भूत प्रेत का साया है। जब इसके ऊपर से भूत भाग जाएगा तो यह ठीक हो जाएगी।
नाबालिग लड़की को रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती कराया गया
पुलिस ने कहा कि चार दिनों तक ओझा ने नाबालिग लड़की को कथित तौर पर प्रताड़ित किया। जिसके बाद लड़की ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया। ओझा ने नाबालिग को पीटा और उसके चेहरे, होंठ और हाथों को जलती अगरबत्ती से जला दिया। इसके बाद लड़की को चतरा के सदर अस्पताल ले जाया गया। जब उसकी हालत बिगड़ी तो उसे रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती कराया गया।
आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज
पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया कि ओझा वाहिद को लड़की के परिवार द्वारा लवलॉन्ग पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी वाहिद के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिसमें 307 (हत्या का प्रयास) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पीसीएसओ) अधिनियम शामिल है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS