Jharkhand Foundation Day: राष्ट्रपति मुर्मू ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, किसानों के लिए सीएम हेमंत सोरेन ने लॉन्च किया पोर्टल

झारखंड के स्थापना दिवस (Jharkhand Foundation Day) के मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची के मोरहाबादी मैदान पर पहुंचे। जहां आयोजित मुख्य कार्यक्रम में 22.85 लाख लोगों के बीच 2,006 करोड़ रुपये की संपत्ति का वितरण किया। आदिवासी गौरव दिवस और झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना के लिए पोर्टल लॉन्च
रांची के मोरहाबादी मैदान पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना के लिए एक पोर्टल लॉन्च किया। इस पोर्टल के जरिए राज्य के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। लोग इस वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे। सीएम ने 22.85 लाख लोगों के बीच 2,006 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया। सीएम सोरेन ने कहा कि 10 साल में हम ऐसी ग्रामीण अर्थव्यवस्था बनाएंगे कि गांव का हर व्यक्ति अपना राशन कार्ड फाड़ कर फेंक देगा। महंगाई बढ़ी है। इस पर हमारी नजर है। हमने कोरोना जैसी चुनौती से पार पा लिया है।

झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बिरसा मुंडा को नमन किया
बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची के कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की समाधि स्थल पर पहुंचे थे। जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित कर धरती आबा को श्रद्धांजलि दी। क्योंकि बिरसा मुंडा को 'धरती आबा' के नाम से भी जाना जाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS