झारखंड: मतगणना के दौरान रांची में लगे हेमंत सोरेन के पोस्टर, कांग्रेस ने भी किया दावा

झारखंड में 81 सीटों के लिए मतगणना जारी है, ऐसे में राजधानी रांची में एक बार फिर पोस्टर वॉर शुरू हो गई है। रांची की सड़कों पर हेमंत सोरेने की सरकार बनाने को लेकर पोस्टर लगाए गए हैं।
एएनआई के मुताबिक, पोस्टर पर लिखा है कि झारखंड की पुकार है गठबंधन की सरकार है, हेमंत अब की बार है, ये पोस्टर शान्तनु मिश्रा के समर्थकों ने लगाए हैं।
Jharkhand: Poster with 'Jharkhand ki pukar hai gathbandhan ki sarkar hai. Hemant ab ki baar hai' seen in Ranchi. Counting of votes for #JharkhandAssemblyPolls begins at 8 am today. pic.twitter.com/903QC3Q9iC
— ANI (@ANI) December 23, 2019
इसके अलावा पोस्टर में एक तरफ कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता और दूसरी तरफ जेएमएम के दिग्गज नेता दिख रहे हैं। झारखंड में रुझानों के मुताबिक, जेएमएम और कांग्रेस गठबंधन 34, भाजपा 33, आजसू 7 जेवीएम 4 और अन्य सीटों परर 03। ऐसे में रुझानों में गठबंधन आगे चल रहा है।
वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी ने कहा कि इस बार गठंबधन की सरकार बनने जा रही है। हमें विश्वास है कि राज्य में जनता इस बार भाजपा को नहीं गठबंधन पर भरोसा जताएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS