Jharkhand: CM हेमंत सोरेन के खिलाफ BJP का हल्ला बोल, कार्यकर्ताओं ने किया पथराव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

झारखंड की राजधानी रांची में हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ का नारा खूब गूंज रहा है। बीजेपी कार्यकर्ता ने झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जमकर हल्ला बोला है। कार्यकर्ताओं ने राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। इस दौरान राज्यभर के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में सचिवालय का घेराव किया है। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने इस दौरान पथराव भी किया है। पुलिस ने कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।
प्रदर्शनकारियों को लाने के लिए स्पेशल ट्रेन
झारखंड सरकार के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेई के नेतृत्व में किया गया है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने एक स्पेशल ट्रेन कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिए बुक की थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी कार्यकर्ता ने झारखंड सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर बोतल फेंकीं, पथराव किया इसके साथ ही एक महिला बीजेपी कार्यकर्ता ने पुलिस बैरिकेडिंग भी तोड़ दी है, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
सांसद-विधायक सहित 50 से अधिक कार्यकर्ताओं को लिया हिरासत में
सचिवालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। वहीं, सचिवालय के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू कर दी गई है। यहां मंगलवार सुबह 8 बजे से आज रात 11.30 तक के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है। इलाके में 1500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया है। इसके साथ ही आंसू गैस के गोले दागे गए हैं।
पुलिस ने कई सांसदों और विधायकों सहित 50 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। वहीं, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने घायल प्रदर्शनकारियों का हाल-चाल पूछा है।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS